Himachal Pradesh Police का ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ अभियान बना जन आंदोलन, STF के 4 कर्मी बर्खास्त – भारत केसरी टीवी

Himachal Pradesh Police का ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ अभियान बना जन आंदोलन, STF के 4 कर्मी बर्खास्त

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

Himachal Pradesh Police का ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ अभियान बना जन आंदोलन

Advertisement

हिमाचल प्रदेश पुलिस के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए राज्यव्यापी नशा विरोधी जन आंदोलन “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के तहत पुलिस राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार समन्वित, सघन और प्रभावी कार्रवाई कर रही है। यह अभियान अब एक सशक्त जन आंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें सरकार, प्रशासन और आम जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो रही है।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी ही व्यवस्था के भीतर सख्त ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू करते हुए एक महत्वपूर्ण और कड़ी कार्रवाई की है। कुल्लू एसटीएफ के चार पुलिस कर्मियों को एक गंभीर एनडीपीएस मामले में संलिप्त पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

गहन जांच के बाद कांस्टेबल नितेश, कांस्टेबल अशोक, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और हेड कांस्टेबल समीर कुमार को भारतीय संविधान और हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत सेवा से हटाया गया। इससे पहले भी राज्य में 17 पुलिस कर्मियों को नशा संबंधी मामलों में बर्खास्त किया जा चुका था, जो अब बढ़कर 21 हो गए हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह स्पष्ट संदेश पूरे प्रदेश में पहुंच चुका है कि नशा तस्करी या पेडलिंग में किसी भी पुलिस कर्मी की संलिप्तता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही ऐसे अपराधियों, उनके सहयोगियों या नेटवर्क के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही या नरमी बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000