Himachal Pradesh High Court का आदेश: CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जारी, रिजल्ट घोषित करने पर रोक – भारत केसरी टीवी

Himachal Pradesh High Court का आदेश: CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जारी, रिजल्ट घोषित करने पर रोक

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती को अनुमति, HC का फैसला, सरकार-विभाग आगे बढ़ा सकते हैं प्रक्रिया, रिजल्ट घोषित करने पर रोक

Advertisement

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सीबीएसई पाठ्यक्रम से संबद्ध सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए परीक्षार्थी बने शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए उनके परीक्षा परिणाम को घोषित करने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि प्रतिवादियों द्वारा परीक्षा का संचालन जारी रखा जा सकता है परंतु अंतिम परिणाम अदालत की अनुमति के बिना जारी नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के साथ-साथ अन्य व्यक्तियों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार को उन शिकायतों पर उचित निर्णय लेने की छूट भी दी है और कहा है कि वर्तमान रिट याचिका का कोई भी प्रभाव प्रतिवादियों द्वारा उचित निर्णय लेने में बाधक नहीं बनेगा। मामले पर अगली सुनवाई दो अप्रैल को निर्धारित की गई है।

न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने हिमाचल प्रदेश ज्वाइंट टीचर्स फ्रंट द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के पश्चात उपरोक्त आदेश जारी किए। फ्रंट द्वारा दायर याचिका में राज्य सरकार के उस आदेश को रद्द करने की मांग की गई है, जिसके तहत सीबीएसई पाठ्यक्रम से संबंधित सभी राज्य सरकार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षकों को जरूरी परीक्षा पास करना अनिवार्य किया गया है। प्रार्थीयों का कहना है कि पहले से कार्यरत अध्यापकों से परीक्षा लेना अनुचित है और इससे उनकी सेवा शर्तों पर असर पड़ेगा।

26 केंद्रों पर तैनात किए पर्यवेक्षक

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 22 मार्च रविवार को आयोजित होने वाले सीबीएसई सब-कैडर स्क्रीनिंग टेस्ट को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड के अनुसार प्रदेश भर में बनाए गए 26 परीक्षा केंद्रों पर वरिष्ठ अधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। शिक्षा निदेशालय शिमला के निर्देशों पर तैनात किए गए इन पर्यवेक्षकों में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, डाइट, डीआईईटी के प्रधानाचार्य तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की शुचिता और बनाए रखने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000