Himachal Pradesh Cricket Association का बड़ा फैसला: मौसम बिगड़ा तो शिमला-ऊना फाइनल फ्लडलाइट्स में होगा – भारत केसरी टीवी

Himachal Pradesh Cricket Association का बड़ा फैसला: मौसम बिगड़ा तो शिमला-ऊना फाइनल फ्लडलाइट्स में होगा

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

मौसम खराब हुआ तो फ्लड लाइट्स में होगा शिमला-ऊना का फाइनल, एचपीसीए करेगा नई व्यवस्था

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शुक्रवार से शुरू होने वाले सीनियर अंतर जिला मल्टी डे टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में इस बार एक नई व्यवस्था देखने को मिलेगी। खराब मौसम और कम रोशनी के कारण मैच बाधित न हो, इसके लिए मैदान में लगी फ्लड लाइटों का उपयोग किया जाएगा।
यह पहल अब तक अंतरराष्ट्रीय मैचों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब इसे घरेलू क्रिकेट में भी लागू किया जा रहा है। यह फाइनल मुकाबला ऊना और शिमला की टीमों के बीच खेला जाएगा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) ने इस मैच के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यदि मैच के दौरान मौसम खराब होता है या प्राकृतिक रोशनी कम हो जाती है, तो तुरंत फ्लड लाइटें जला दी जाएंगी, ताकि खेल बिना रुकावट जारी रह सके। देखा जाता है कि मल्टी डे मैचों (दो या चार दिवसीय) में शाम के समय या खराब मौसम के कारण रोशनी कम हो जाती है, इससे खेल को समय से पहले रोकना पड़ता है।

Advertisement

इससे मैच के परिणाम और खिलाड़ियों की लय पर असर पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए एचपीसीए ने धर्मशाला स्टेडियम में अब घरेलू टूर्नामेंट में भी दूधिया रोशनी के इस्तेमाल का निर्णय लिया है। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि प्रदेश में घरेलू क्रिकेट का अधिक से अधिक बढ़ावा देने की प्रयास किया जा रहा है। ताकि, प्रदेश से खिलाड़ी निकलकर देश के लिए खेलते नजर आएं। वहीं प्रदेश में क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत सुविधाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऊना और शिमला के बीच होने वाले मल्टी डे अंतर जिला टूर्नामेंट के फाइनल में अगर मौसम खराब और कम रोशनी में फ्लड लाइट जलाई जाएंगी ताकि मैच कम रोशनी के कारण रोका न जाए। कई बार रोशनी खराब होने के कारण मुकाबले प्रभावित होते हैं। अब ऐसा नहीं होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000