*Himachal News : विमल नेगी मामले की CBI जांच के खिलाफ अपील नहीं करेगी सरकार* – भारत केसरी टीवी

*Himachal News : विमल नेगी मामले की CBI जांच के खिलाफ अपील नहीं करेगी सरकार*

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले, प्रभावित परिवार को न्याय के लिए हर जांच स्वीकार

Advertisement

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साफ किया है कि हिमाचल हाई कोर्ट द्वारा विमल नेगी केस की जांच शिमला पुलिस से सीबीआई को देने के आदेश को राज्य सरकार स्वीकार करती है और इस आर्डर के खिलाफ कोई अपील नहीं की जाएगी। विमल नेगी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए इस आदेश की अक्षरश: पालना होगी। दिल्ली से लौटते ही सोमवार को राज्य सचिवालय में प्रेस वार्ता में उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि इस ऑर्डर में न्यायाधीश की एक टिप्पणी से वह सहमत नहीं हैं, जिसमें उन्होंने हिमाचल के अफसरों को जांच में शामिल न करने को कहा है। इस तरह इंगित करेंगे, तो हाई कोर्ट में भी कई जज हिमाचल के ही हैं। राज्य सरकार इस जांच में सीबीआई की हर संभव मदद करेगी। उनका प्रण है कि प्रदेश को किसी भी तरीके से लुटने नहीं दिया जाएगा। विमल नेगी केस में भी भाजपा ने राजनीति और षड्यंत्र किया है, जिसका जवाब जनता देगी। मुख्यमंत्री ने यह भी साफ कहा कि राज्य सरकार अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगी। जिस तरह इस केस में अधिकारियों ने व्यवहार किया है, वह ठीक नहीं है और इस बारे में वह एक अलग बैठक कर कार्रवाई करने जा रहे हैं। वह दिल्ली में जब नीति आयोग की बैठक से निकले, तो पता चला कि शिमला में प्रेस वार्ता हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस केस में अफसरों की आपसी खींचतान के कारण कोर्ट में अलग-अलग हलफनामे दायर हुए, जिससे विमल नेगी के परिवार और लोगों में संदेह फैला। जांच के दौरान यह भी पता चला कि एक पेन ड्राइव भी गायब है। हालांकि फोरेंसिक ने यह डाटा रिट्रीव कर लिया है।

Advertisement

कोर्ट में हलफनामा दायर करने से पहले डीजीपी अतुल वर्मा ने मुझसे मिलकर यह सुझाव दिया था कि शिमला पुलिस की एसआईटी को बदल देते हैं, लेकिन मैंने इनकार किया। मैंने डीजीपी को भी कहा कि इससे अच्छा है, हम खुद ही मामला सीबीआई को दे देते हैं, क्योंकि एसआईटी बदलने पर भाजपा दुष्प्रचार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओंकार शर्मा की कमेटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद लीगल एडवाइज पर उन्होंने उन अफसरों के बयान भी लेने को कहा था, जिनके ऊपर आरोप लगाए गए हैं, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस कमेटी की रिपोर्ट में था कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति विपिन गुलरिया है, जो पेखुवाला प्रोजेक्ट का हैड रहा है। इसी ने इस प्रोजेक्ट में 170 करोड़ का भुगतान किया है, इसलिए आरोप मोटिवेटेड भी हो सकते थे। पेखुबेला सोलर प्रोजेक्ट 15 अप्रैल, 2024 में बन गया था, जबकि विमल नेगी ने जून 2024 में पावर कारपोरेशन में ज्वाइन किया। जांच यह भी बताती है कि जुलाई 2024 से विमल नेगी ने मनोचिकित्सा से संबंधित दवाएं लेना शुरू कर दी थीं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी था कि पावर कारपोरेशन में नौ महीने में ऐसा क्या हो गया, जो विमल नेगी की लाश बाद में मिली। हिमाचल सरकार ने विमल नेगी की परिवार की डिमांड पर ही देशराज को सस्पेंड किया था और हरिकेश मीणा को पावर कॉरपोरेशन से हटाया था।

Advertisement

एमएलए खरीद कर सांसद बने हर्ष महाजन भी भ्रष्टाचार की बात कर रहे

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेता विमल नेगी के परिवार को न्याय के लिए चिंतित नहीं हैं, बल्कि वह सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री, जिनके भ्रष्टाचार के कारनामे वर्तमान सरकार के पास हैं, वह भी भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं। हाल ही में सांसद बने हर्ष महाजन तक भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं, जो सांसद ही करप्शन के कारण बने हैं, क्योंकि उन्होंने विधायक खरीदे थे। यह जब सहकारी बैंक के अध्यक्ष थे, तो भाजपा सरकार ने उनके खिलाफ मामला दायर किया था, लेकिन चुनाव से पहले इसे वापस ले लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी यह ध्यान रखें कि जो भी बात करें, वास्तविकता पर करें। जो पार्टी विधानसभा के अंदर भ्रष्टाचार पर चर्चा के समय आरोप साबित नहीं कर पाई, वह बाहर झूठे आरोप लगा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000