Himachal Budget: मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना शुरू होगी, एक लाख गरीब परिवारों को 300 यूनिट निशुल्क बिजली – भारत केसरी टीवी

Himachal Budget: मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना शुरू होगी, एक लाख गरीब परिवारों को 300 यूनिट निशुल्क बिजली

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

सीएम ने बजट भाषण में कहा कि अति गरीब बीपीएल परिवारों की पहचान की जाएगी।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में कई घोषणाएं की हैं। सीएम ने बजट भाषण में कहा कि अति गरीब बीपीएल परिवारों की पहचान की जाएगी। एक लाख गरीब परिवारों का चयन किया जाएगा। ये आर्थिक दृष्टि से सबसे वंचित परिवार हैं। इन परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना शुरू करने की घोषणा की। इन परिवारों को 300 यूनिट निशुल्क बिजली मिलेगी। पक्कों मकानों से वंचित ऐसे परिवारों को चरणबद्ध तरीके से इसकी सुविधा दी जाएगी। इन परिवारों की महिलाओं को 1500-1500 रुपये की राशि मिलेगी। सीएम ने कहा कि पर्यटन स्थानों पर नाइट पिकनिक की सुविधा शुरू होगी। फिल्म शूटिंग के लिए सरल पॉलिसी बनेगी। प्रमुख पर्यटन स्थानों पर नाइट पिकनिक की सुविधा शुरू होगी।

पंचायत सचिवों के लिए 150 पद भरेंगे, ई-टैक्सी के लिए 500 युवाओं को मिलेगा अनुदान
सीएम ने कहा कि पंचायत सचिवों के लिए 150 पद भरे जाएंगे। पंचायत चाैकीदारों के पद भी चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे। ई-टैक्सी की खरीद के लिए 500 युवाओं को 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ई-टैक्सी के मासिक किराये में पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000