GST दरों में कमी से हिमाचल को राजस्व का झटका, अक्तूबर में 542 करोड़ के मुकाबले हुई 519 करोड़ की वसूली – भारत केसरी टीवी

GST दरों में कमी से हिमाचल को राजस्व का झटका, अक्तूबर में 542 करोड़ के मुकाबले हुई 519 करोड़ की वसूली

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

542 करोड़ की तुलना में अक्तूबर में आए 519 करोड़
सीमेंट, छोटी गाडिय़ों का टैक्स स्लैब बदलने से झटका

Advertisement

हिमाचल में अगले साल की ग्रोथ पर भी पड़ेगा असर
देश में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी जीएसटी की दरें कम होने से उपभोक्ताओं को बेशक फायदा हुआ हो, लेकिन राज्य को नुकसान हो रहा है। सितंबर की कलेक्शन जो अक्तूबर महीने में जारी हुई, उसमें हिमाचल की जीएसटी कलेक्शन गिरी है। अक्तूबर के महीने में पिछले साल 542 करोड़ रुपए का जीएसटी इक_ा हुआ था, जबकि इस साल 519 करोड़ पर ही गाड़ी रुक गई। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट भी कहती है कि अक्तूबर महीने में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 20 की जीएसटी कलेक्शन गिरी है। हिमाचल को लेकर संकट कुछ और तरह का है। हिमाचल में सीमेंट और छोटी कारों पर कलेक्शन कम हुई। सीमेंट पहले 28 फीसदी जीएसटी पर था, जो 18 पर आ गया और यही स्थिति छोटी कारों के मामले में थी।

राज्य के लिए चिंता की बात सिर्फ कलेक्शन गिरना ही नहीं है। इस गिरावट के कारण अगले साल जीएसटी कलेक्शन में सामान्य तौर पर होने वाली सात से आठ फीसदी की ग्रोथ भी अब नहीं होगी। हिमाचल को जीएसटी के कारण दो तरह से मार पड़ी है। एक तो राज्य के फार्मा हब बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ में होने वाले दवा निर्माण का लाभ कलेक्शन में नहीं हो रहा#HimachalGSTRevenueDrop

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000