प्रदेश निर्वाचन आईकॉन जसप्रीत पाल चंबा में साइकलिंग द्वारा करेंगे मतदाताओं को जागरूक – मुकेश रेपसवाल – भारत केसरी टीवी

प्रदेश निर्वाचन आईकॉन जसप्रीत पाल चंबा में साइकलिंग द्वारा करेंगे मतदाताओं को जागरूक – मुकेश रेपसवाल

ब्रह्मू राम सरेना चंबा 23 मई 2024,
जिला चम्बा में लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर मतदाताओं की शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश निर्वाचन आइकन जसप्रीत पाल साईकललिंग करके मंडी से जिला चम्बा पहुंच रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि जसप्रीत पाल जोगेंद्रनगर, धर्मशाला से होते हुए 27 मई को बनीखेत पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे चम्बा, सलूणी और होली में जागरुकता फैलाते हुए 29 मई को भरमौर जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जसप्रीत पाल साइकिलिंग के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला चम्बा में रोजाना विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करके मतदान के प्रति लोगों को व्यापक स्तर पर जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने जिला वासियों से से 1 जून 2024 को सभी कार्य छोड़कर मतदान करने का आह्वान भी किया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000