District and Sessions Court Shimla को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन के बाद कुछ नहीं मिला – भारत केसरी टीवी

District and Sessions Court Shimla को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन के बाद कुछ नहीं मिला

 

Advertisement

 

Advertisement

शिमला,[भारत केसरी टीवी]

Advertisement

शिमला के चक्कर स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल से मिली इस धमकी से की सूचना से हडक़ंप मच गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिविल एवं सत्र प्रभाग शिमला के कार्यालय से एक आधिकारिक ईमेल प्राप्त हुआ था। ईमेल के माध्यम से कोर्ट परिसर में बम मौजूद होने की जानकारी दी गई थी। सूचना मिलते ही थाना बालूगंज की टीम तुरंत चक्कर स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट परिसर पहुंची। साथ ही डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने अदालत भवन और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया, लेकिन जांच के दौरान कोई भी बम या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

Advertisement

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(1)(ड्ढ), 351(3), 351(4) और 152 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है, वहीं पुलिस का कहना है कि इस तरह की धमकी भरी सूचनाओं को गंभीरता से लिया जाता है ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।

 

फिलहाल कोर्ट परिसर में स्थिति सामान्य है और कामकाज नियमित रूप से जारी है। गौर हो कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय परिसर को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। आधिकारिक ईमेल पर मिली धमकी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन इसमें कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। तब भी शिमला पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000