*विपक्ष की भूमिका में है कांग्रेस सरकार* : *डॉ राजीव बिंदल*

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 27/04/2024

Advertisement

*एक पत्थर भी विकास का नहीं रख पाए मुख्यमंत्री सुक्खू*

Advertisement

*रामपुर हत्याकांड पर जवाब दे होम मिनिस्टर*

Advertisement

शिमला, भारतीय जनता पार्टी को कोसते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू भूल गए हैं कि इस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है न कि भाजपा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पै्रस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की बौखलाहट और उसकी परेशानी नजर आ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता जगह-जगह जनसभाओं में बीजेपी को सुबह और शाम गाली देने में ही पुरा समय व्यतीत करते है। भाजपा ने अरोप लगाया है कि आज तक एक भी विकास का कार्य किए बगैर 16 माह में 20 हजार करोड रूपये का कर्जा ले लिया हैं, एक भी व्यक्ति को इन डेढ़ साल में रोजगार नहीं दिया गया, एक भी नया कार्य शुरू नहीं हुआ, कोई स्वास्थ्य संस्थान नहीं खोला, कोई शिक्षा संस्थान नहीं खोला। आज कांग्रेस के पास जनता के सामने बोलने के लिए कुछ नहीं हैं जिस कारण भाजपा को कोसकर सहानुभूति बटोरना चाहते है।
उन्होंने कहा कि ऐसी हास्यास्पद स्थ्ति प्रदेश में पहली बार बनी हैं कि रूलिंग पार्टी विपक्ष से विकास की उम्मीद लगाए बैठा हैं।

Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ गई हैं। डेढ़ साल के कार्यकाल में चम्बा से ऊना तक प्रदेश का ऐसा कोना नहीं है जहां महिलाओें के साथ अपराध, दिन-दिहाडे़ लूट-खसूट की घटनाएं, गैंगवॉर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शिमला में बालिका के साथ कुकर्म, प्रदेश के अन्य हिस्सों में महिलाओं के साथ उत्पीड़न और उस पर भी मुख्यमंत्री के हिंसक बयान प्रदेश की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का कार्य कर रहें हैं। अपराधियों को खुली छूट मिल रही हैं, सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी आए दिनों मारपीट के शिकार हो रहें हैं। हम मुख्यमंत्री से पूछना चाहते हैं कि चंबा में दलित युवक की नृशंस हत्या, अपने क्षेत्र में महिला का उत्पीड़न, शिमला में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म परन्तु आजतक एक भी जगह न तो मुख्यमंत्री संवेदना प्रकट करने गए न ही पीड़ित लोगों को न्याय दिलवा पाए। प्रदेश में नशे का प्रचलन दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं, प्रदेश सरकार सोई पड़ी हैं, हमारी युवापीढ़ी नशे के ओवर डोज से काल का ग्रास बन रही है लेकिन मुख्यमंत्री जी मस्त है और जनता त्रस्त हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा यह है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के गरीब कल्याण, महिला सम्मान, युवा उत्थान और किसान कल्याण के विषय को लेकर जनता के बीच जाएगें। भारतीय जनता पार्टी ने 80 करोड़ गरीबों को निशुल्क में राशन दिया और अगले पांच वर्ष गरीब कल्याण का यह कार्य और बेहतर तरीके से जारी होगा। जहाँ 4 करोड़ गरीबों के पक्के घर बनाये वहाँ 3 करोड़ गरीबों के और पक्के घर बनाए जाएंगे। 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के माध्यम से 5 लाख का मुफ्त इलाज दिया वहीं 70 वर्ष से ऊपर की आयु के हर व्यक्ति को 5 लाख रूपये का निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। रेडी और पटरी वालों के लिए स्वनीधि योजना का विस्तार किया जाएगा। 10 हजार की सहायता राशि को बढ़ाकर 50 हजार से 2 लाख तक किया जा रहा है। विश्व कर्मा योजना जिसमें सोनार, कुमार, लोहार, चरमकारें और दस्तकार है उनके लिए इस योजना का विस्तार किया जाएगा। रोजगार सृजन के लिए स्वावलंबन योजना 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख किया जाएगा। स्टार्टअप, स्टैंडअप इंडिया दोनों योजनाओं का विस्तार किया जाएगा, अर्थात 11 करोड़ 50 लाख किसानों को मिलने वाला 6 हजार प्रतिवर्ष की राशि को 5 साल के लिए और बढ़ा दिया जाएगा और साथ ही किसानों को बीज से लेकर पैदावार तक विशेष प्रकार की सहायता उपलब्ध कराते हुए उनके खर्चे को बढ़ा के आमदनी को बढ़ाने का काम किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000