LLB धारकों के लिए सुनहरा मौका: पावरग्रिड में मिलेगी 1.60 लाख तक सैलरी, 14 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन – भारत केसरी टीवी

LLB धारकों के लिए सुनहरा मौका: पावरग्रिड में मिलेगी 1.60 लाख तक सैलरी, 14 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

एलएलबी करने के बाद जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए नई भर्ती निकली है। पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने लॉ ऑफिसर ट्रेनी के सात पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। पावरग्रिड भारत सरकार की महारत्न कंपनियों में शामिल है, जिसमें इस भर्ती अभियान के जरिए लॉ वालों को बतौर ऑफिसर ट्रेनी नियुक्ति मिलेगी। इस भर्ती के लिए 14 नवंबर से ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन शुरू होंगे। इस दिन से उम्मीदवार अंतिम तिथि पांच दिसंबर, 2025 तक एप्लिकेशन फॉर्म भर सकेंगे।

Advertisement

सैलरी: ट्रेनिंग के दौरान 40,000/- रुपए प्रतिमाह बेसिक सैलरी मिलेगी। ट्रेनिंग की अवधि पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को 50,000-1,60,000/- रुपए तक प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से फुल टाइम तीन साल का एलएलबी या पांच साल का लॉ/एलएलबी कोर्स न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ किया हो। इसके अलावा आवेदकों की अधिकतम उम्र पांच नवंबर, 2025 तक अधिकतम 28 वर्ष तक होनी चाहिए। हालांकि ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को छूट भी मिलेगी। ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर उम्मीदवारों को तीन साल, एससी/एसटी को पांच वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

क्लैट-2026 के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू और जीडी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ग्रुप डिसक्शन के किसी तरह के अंक नहीं होंगे, लेकिन इंटरव्यू के माक्र्स मिलेंगे। कुल मिलाकर साक्षात्कार और क्लैट स्कोर के बेस पर अभ्यर्थियों का चयन होगा।#PowerGridRecruitment #LLBJobs #LawOfficerTrainee #GovernmentJobs #CLAT2026 #SarkariNaukri #LawCareer #PGCIL #JobAlert #HimachalJobs

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000