हिमाचल उत्सव : ठोडो मैदान रोड पर लगा जाम, पुलिस के छूटे पसीने, अंतिम संध्या में उमड़ा जन सैलाब – भारत केसरी टीवी

हिमाचल उत्सव : ठोडो मैदान रोड पर लगा जाम, पुलिस के छूटे पसीने, अंतिम संध्या में उमड़ा जन सैलाब

सोलन। डायनामिक इंडिया युव मंडल सोलन के बैनर तले सोलन के ठोडो मैदान में चल रहे हिमाचल उत्सव की अंतिम संध्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। अब से कुछ देर बाद प्रदेश के स्वास्थ्यमंत्र कर्नल डा. धनीराम शांडिल इस सांस्कृतिक संध्या का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। आज की संध्या विशेष रूप से रात 11 बजे तक जारी रहेगी। इस संध्या में हिमाचली कलाकारों के अलावा हिमाचल पुलिस की प्रख्यात बैंड द हारमनी आफ पाइन्स अपनी प्रस्तुतियां देगा।

Advertisement

आज भीड़ का आलम यह है कि सात बजे से ठोडो मैदान को जाने वाले मार्ग पर जाम लगा हुआ है। मैदान से निकलने वाले और सामने से मैदान की ओर जाने वाले लोगों के बीच बार बार धक्का मुक्की हो रही है। इस बीच इस मार्ग से ही मैदान की ओर जाने वाली गाड़ियां माहौल जाम को और विकराल कर रही है। मेले में आने वाले अतिथियों के वाहन लगातार इसी मार्ग से गुजरते हुए मैदान तक पहुंचते हैं, लेकिन आज शाम यहां पैदल लोगों की भीड़ से ही रास्ते पर जाम लग गया।

Advertisement

इस पर वाहनों की वजह से यहां जाम लगने लगा। अभी मुख्यअतिथि का वाहन मैदान में पहुंचना शेष है। यातायात पुलिस के जवान साढ़े सात बजे के आसपास राजगढ़ रोड से ठोडो मैदान की ओर जाने वाले रास्ते पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन लगातार आ रही भीड़ की वजह से उनके तमाम प्रयास फेल हो रहे हैं।

Advertisement

विदित रहे डयानामिक इंडिया युवा मंडल सोलन के तत्वावधान में 15 सितंबर से 22 सितंबर तक चलने वाले इस हिमाचल उत्सव में पिछले तीन दिनों से शाम के समय अच्छी खासी भीड़ जुट रही है। स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रमों को के अलावा स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं को देखने का मोह सोलनवासी छोड़ नहीं पा रहे हैं।

Advertisement

आज जब हिमाचल उत्सव का अतिम दिन है, कार्यक्रम का समापन हिमाचल प्रदेश पुलिस के ख्यातिलब्ध बैंड द हारमनी आफ पाइन्स के नाम है। इसके अलावा आज कार्यक्रम में द हारमनी ऑफ पाइन्स पुलिस बैंड को हिमाचल गौरव अवार्ड से भी सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा गायक राजीव शर्मा, शारदा शर्मा, पूनम सरमाइक, सौरव अत्री, दीक्षा पंडित, सुदर्शन दीवाना, विशाल ठाकुर, ज्योति शर्मा, ट्विंकल, किरण शर्मा, वैशाली,अमित मिट्टू और बंसी बॉबी आदि कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000