Chamba: भरमौर-पठानकोट एनएच पर गैस सिलैंडरों से भरा ट्रक पलटा, चालक जख्मी – भारत केसरी टीवी

Chamba: भरमौर-पठानकोट एनएच पर गैस सिलैंडरों से भरा ट्रक पलटा, चालक जख्मी

भरमौर-पठानकोट एनएच पर गैस सिलैंडरों से भरा एक ट्रक अंनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक से बाहर निकाल कर नागरिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उक्त हादसा मंगलवार रात को बनीखेत में पैट्रोल पंप के समीप पेश आया।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक (पीबी 11डीई-9277) में चालक राजकुमार (30) पुत्र वशिष्ठ गांव परवाह डाकघर आदोली तहसील परिहार जिला सीतामड़ी बिहार सवार था। उसके सिवा ट्रक में और कोई व्यक्ति सवार नहीं था। गनीमत रही कि हादसे के दौरान सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर ने ट्रक की रफ्तार को कम कर दिया, जिससे गैस ट्रक सड़क किनारे रुक गया। अगर ट्रक सड़क से नीचे खाई में गिरता तो हादसे का मंजर कुछ और ही हो सकता था।

Advertisement

ट्रक के गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के स्थानीय लोग तुरंत घटन स्थल पर पहुंचे व पुलिस व एम्बुलैंस को दुर्घटना बारे जानकारी दी। इसके बाद बनीखेत चौकी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे व स्थानीय लोगो की मदद से घायल चालक को ट्रक से बाहर निकालकर नागरिक स्वास्थ्य केंद्र डल्हौजी पहुंचा, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000