CBSE स्कूलों में चयनित शिक्षकों की पदोन्नति सुरक्षित रहेगी, 140 सरकारी स्कूल होंगे CBSE से संबद्ध: मुख्यमंत्री सुक्खू – भारत केसरी टीवी

CBSE स्कूलों में चयनित शिक्षकों की पदोन्नति सुरक्षित रहेगी, 140 सरकारी स्कूल होंगे CBSE से संबद्ध: मुख्यमंत्री सुक्खू

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

शिमला, 13 फरवरी 2026:

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि CBSE से संबद्ध स्कूलों में चयनित शिक्षकों के लिए उनके मूल कैडर (Parent Cadre) में ‘लीन’ (Lien) बरकरार रखा जाए, ताकि उनकी पदोन्नति के अवसर प्रभावित न हों। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।

 

मुख्यमंत्री ने विभाग को सरकारी स्कूलों को CBSE से संबद्ध करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि अगले शैक्षणिक सत्र से 140 सरकारी स्कूल CBSE से संबद्ध किए जाएंगे। पहले चरण में 99 स्कूलों को संबद्धता मिल चुकी है, जबकि शेष स्कूलों की प्रक्रिया जारी है।

 

उन्होंने CBSE स्कूलों में प्रधानाचार्य नियुक्ति के लिए सेवा शर्तों में भी ढील देने के निर्देश दिए हैं। पहले जहां प्रधानाचार्य बनने के लिए तीन वर्ष की शेष सेवा आवश्यक थी, अब इसे घटाकर दो वर्ष कर दिया गया है। इसके अलावा CBSE से संबद्ध स्कूलों का अलग लोगो और एक समान यूनिफॉर्म रंग योजना भी लागू की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इन स्कूलों के शैक्षणिक स्तर की प्रगति की वे स्वयं निगरानी करेंगे। उन्होंने स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

 

बैठक में स्कूलों में लागू होने वाली ‘नो मोबाइल फोन नीति’ की भी समीक्षा की गई, जो इस वर्ष 1 मार्च से लागू होगी। मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में शिक्षा सचिव राकेश कंवर, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000