सोलन न्यूज : पकड़ा गया दुकान से हजारों की नकदी व सामान चुराने वाला – भारत केसरी टीवी

सोलन न्यूज : पकड़ा गया दुकान से हजारों की नकदी व सामान चुराने वाला

सोलन। सलोगड़ा में जय भोले स्टील व सीमेंट ट्रेडर्स से 25 हजार की नकदी व 70 हजार रुपये का सामान चुराने वाले को पुलिस ने दबोच लिया है। अदालत से उसे तन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।

Advertisement

सोलन के एसपी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार ओल्ड कथेड़ निवासी राकेश गुप्ता पुलिस लाइन के समीप जय भोले स्टील आर सीमेंट ट्रेडर्स नाम से वर्षों पुरानी दुकान है। राकेश ने 11 नवंबर को सोलन के सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 नवंबर की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था तथानकदी वाली दराज खुली हुई थी।

Advertisement

जब इसने दुकान में सामान चैक किया तो दूकान से 25 हजार रुपये की नकदी व 70 हजार मूल्य का सामान गायब था। उसने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चैक किया तो पाया कि एक व्यक्ति दुकान में घुसा हुआ था।

Advertisement

इस मामले में पुलिस ने मुमदा दर्ज करने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर के उसके संभावित ठिकानो पर लगातार दबिश देनी शुरू की लेकिन शातिर आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। लेकिन लगातार पीछा करते हुए सोलन पुलिस ने आरोपी सलोगड़ा के घलैया गांव निवासी 31 वर्षीय सुनील उर्फ शिलू को धर्मपुर के सनवारा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

पुलिस ने उसे अदालत में पेश करने के बाद तीन दिन की पुलिस रिमांड हासिल कर ली। आरोपी द्वारा चोरी की गई नकदी और सामान भी बरामद किया गया है ।एसपी गौरव सिंह के अनुसार गिरफ्तार किया गया सुनील पहले भी आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ सदर थाना सोलन में स्क्रैप, चैनल रिम व पुराने टायर चोरी करने का मुकदमा दर्ज है।

उसके खिलाफ एक मुकदमा शिमला के बालूगंज थाने में वाहन दुर्घटना व दूसरा धोखाधड़ी की धाराओं में दर्ज है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000