Bilaspur: पुलिस ने साढ़े 7 साल बाद पंजाब से दबोचा उद्घोषित अपराधी, जानें किस मामले में था फरार – भारत केसरी टीवी

Bilaspur: पुलिस ने साढ़े 7 साल बाद पंजाब से दबोचा उद्घोषित अपराधी, जानें किस मामले में था फरार

अदालत द्वारा घोषित किए गए एक उद्घोषित अपराधी को पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा द्वारा करीब साढ़े 7 साल बाद पंजाब के भाड़ी-फतेहगढ़ साहिब से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार आरोपी दीपिंद्र जोशी निवासी मड़ी डाकघर खुमान्नू जिला फतेहगढ़ साहिब पंजाब के विरुद्ध थाना बरमाणा में 3 अगस्त, 2007 में विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज हुआ था।

Advertisement

बरमाणा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चालान अदालत में पेश किया, लेकिन आरोपी पेशी के दौरान गैर-हाजिर रहा। हालांकि अदालत द्वारा उसे कई बार सम्मन जारी किए गए, इसके बावजूद आरोपित अदालत में पेश नहीं हुआ। इस पर अदालत ने उसे 8 मई, 2017 को उद्घोषित अपराधी करार दिया।

Advertisement

इसके बाद मामला पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा को सौंपा गया। संबंधित शाखा की टीम ने उसे कई बार गिरफ्तार करने के लिए कई बार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा टीम को सूचना मिली कि आरोपी मौजूदा समय भाड़ी-फतेहगढ़ साहिब में रह रहा है, जिस पर मुख्य आरक्षी मनोज कुमार व सुरेश कुमार तथा आरक्षी राकेश कुमार पर आधारित टीम ने भाड़ी में दबिश दी और उसे गिरफ्तार किया।

Advertisement

पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उद्घोषित अपराधी को आगामी कार्रवाई के लिए थाना बरमाणा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बरमाणा पुलिस द्वारा मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000