Bhakra Beas Management Board की पहल पर भाखड़ा विस्थापितों को बड़ी राहत: 27 परिवारों को 18 मार्च को प्लॉट आबंटन – भारत केसरी टीवी

Bhakra Beas Management Board की पहल पर भाखड़ा विस्थापितों को बड़ी राहत: 27 परिवारों को 18 मार्च को प्लॉट आबंटन

[MADAM SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

भाखड़ा विस्थापितों को मिलेंगे प्लॉट, 27 प्रभावित परिवारों को 18 मार्च को होगा आबंटन

Advertisement

हरियाणा के जिला सिरसा में बसाए गए भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। लंबे समय से लंबित मांग के बाद 27 प्रभावित परिवारों को आबादी प्लॉटों का आबंटन किया जाएगा, जिसके लिए 18 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। यह आबंटन पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के आदेशों के अनुसार किया जा रहा है।

इस संदर्भ में बीबीएमबी प्रबंधन और बिलासपुर जिला प्रशासन को लिखित तौर सूचित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के (बीबीएमबी) के कार्यकारी अभियंता (आवास) एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया संपन्न होगी। प्लॉटों का आबंटन नंगल टाउनशिप प्रशासन की देखरेख में किया जाएगा, जो कि तय शेड्यूल के तहत हरियाणा राज्य की तहसील डबवाली के देसू जोधा गांव में होगा। यहां भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए आरक्षित आबादी क्षेत्र में सभी पात्र परिवारों को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है, ताकि आबंटन की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

उच्च न्यायालय के इस फैसले से बिलासपुर जिले के प्रभावित परिवार लाभान्वित होंगे। इन 27 लाभार्थियों में अधिकांश परिवार बिलासपुर जिले के घुमारवीं तहसील के अंतर्गत आने वाले बडग़ांव से संबंधित हैं। उधर, बिलासपुर जिला के उपायुक्त राहुल कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाले 27 प्रभावित परिवारों को 18 मार्च को प्लॉटों का आबंटन किया जाएगा। यह प्रक्रिया बीबीएमबी के अधिकारियों की उपस्थिति में होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000