Kullu: भुंतर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 9.70 किलोग्राम चरस के साथ सैंज के 2 युवक काबू – भारत केसरी टीवी

Kullu: भुंतर पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 9.70 किलोग्राम चरस के साथ सैंज के 2 युवक काबू

भुंतर पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 किलो 70 ग्राम चरस के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने हुरला क्षेत्र में नव दुर्गा स्टोन क्रशर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने 2 लोगों को जांच के रोका। जब टीम ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

आरोपियों की पहचान डीने राम (30) पुत्र बाजे राम निवासी नौण और ईशर सिंह (30) पुत्र चेत राम निवासी पूखरी, डाकघर ब्रैहिन, तहसील सैंज व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश करेगी। इसके साथ ही पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में चरस कहां से लाए थे और इसे कहां पहुंचाना था।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000