Breaking News दिल्ली से सोलन घूमने आये 13 छात्रों मे से 1 छात्र की रेवा वाटर फॉल मे पहाड़ी से गिरे पथर की चपेट मे आने से हुई मृत्यु – भारत केसरी टीवी

Breaking News दिल्ली से सोलन घूमने आये 13 छात्रों मे से 1 छात्र की रेवा वाटर फॉल मे पहाड़ी से गिरे पथर की चपेट मे आने से हुई मृत्यु

सोलन मदन शर्मा 7 जून 2024

Advertisement

दिनांक 06.06.2024 को पुलिस थाना सदर सोलन में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को अश्वनी खड्ड से चोटिल अवस्था मे ईलाज हेतु लाए है, जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन की एक टीम क्षेत्रीय अस्पताल सोलन व मौका रेवा वाटर फॉल अश्विनी खड्ड की रवाना हुई । मामले की जांच के दौरान पाया गया कि National Law university Delhi से 13 छात्रों का एक ग्रूप घुमने के लिये हैरिटेज पार्क अश्विनी खड्ड व रेवा वाटर फॉल आया था तथा जब यह सभी छात्र समय करीब 4/5 बजे शाम रेवा वाटर फॉल में नहाने के लिये कपड़े उतार रहे थे तो उस समय अचानक ऊपर पहाड़ी से एक पत्थर गिरकर नीचे खड़े छात्र *अक्षत देव पुत्र श्री अलोक कुमार मीणा निवासी A-9 J.P Colony Tonk Phathak VTC Jaipur PO Gandhinagar जिला जयपुर राज्यस्थान उम्र 19 वर्ष* के सिर पर लग गया जिससे सिर में चोट लगने के कारण अक्षत देव मौका पर ही अचेत होकर गिर गया व जिसके सिर से भारी रक्त स्राव होने लगा । उसके बाद उसके साथी छात्र व वहां पर मौजूद अन्य लोगों द्वारा अक्षत देव को ईलाज हेतू क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया जहां पर MO साहब अक्षत देव उपरोक्त को brought dead घोषित किया गया। मामले में अभी तक की जांच से यह प्रतीत हो रहा है कि मृतक अक्षत देव की मृत्यू पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण सिर में लगी चोट से अत्यधिक रक्त बहने के कारण हुई है, जो इस संदर्भ में कार्यवाही जेर धारा 174 द0प्र0सं0 अमल में लाई जा रही है ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000