ज़िला में 30 मई से 31 मई तक बंद रहेंगे, प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज़िला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुकेश रेपसवाल ने जारी किए आदेश – भारत केसरी टीवी

ज़िला में 30 मई से 31 मई तक बंद रहेंगे, प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज़िला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुकेश रेपसवाल ने जारी किए आदेश

ब्रह्मू राम सरेना चंबा, 29 मई
ज़िला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुकेश रेपसवाल ने अत्यधिक गर्मी के चलते विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिहाज से ज़िला के सभी प्रारंभिक,माध्यमिक, उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को 30 मई से 31 मई तक बंद रखने की आदेश जारी किए हैं ।
जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि मतदान केंद्र वाले स्कूल परिसरों में स्कूल प्रभारी को चुनाव ड्यूटी पर तैनात नहीं होने वाले स्थानीय स्कूल के एक शिक्षक, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी/ मल्टी टास्क वर्कर/ मिड डे मील वर्कर की 30 मई से 1 जून तक उपस्थिति सुनिश्चित बनानी होगी।
आदेश में आगे कहा गया है कि 30 मई से 31 मई तक र्पूर्व निर्धारित परीक्षाओं वाले विद्यालय खुले रहेंगे तथा उनका समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 तक रहेगा । स्कूल प्रबंधन को पेयजल तथा कूलिंग फैसिलिटी उपलब्ध करवानी अनिवार्य रहेगी । विद्यालय के पास फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता अनिवार्य रहेगी तथा गर्मी के कारण विद्यार्थी के बीमार होने पर चिकित्सक और नर्स का प्रबंध भी आवश्यक रहेगा ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000