हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक श्री सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 13/05/2024

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हनुमान कहे जाने वाले श्री सुभाष चंद मंगलेट ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने श्री मंगलेट के भाजपा परिवार में आने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

शिमला के कद्दावर नेता श्री मंगलेट मात्र 28 वर्ष की उम्र में 2003 में पहली बार निर्दलीय विधायक बने थे। श्री मंगलेट शुरू से ही सामाजिक एवं धार्मिक कार्यां से जुड़े रहे हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में तीन धार्मिक आश्रम और प्रदेश से बाहर एक धार्मिक आश्रम बनवाए हैं, जहां श्रद्धालुओं का लगातार आना–जाना लगा रहता है।

श्री मंगलेट कांग्रेस में रहने के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के टीम में कई बार काम कर चुके हैं। पिछली कांग्रेस सरकार में श्री मंगलेट मार्केंटिंग बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। वे ऑल इंडिया एग्रीकल्चर मार्केंटिंग बोर्ड के भी अध्यक्ष पद का पदभार भी संभाल चुके हैं।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश भर में जो विकास यात्रा चल रही है, उसमें अपनी भागीदारी देने और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने हेतु देश के हर वर्ग–समुदाय से प्रतिष्ठित हस्तियां भाजपा परिवार में शामिल हो रही हैं। श्री मंगलेट ने कहा कि वे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन में देश के विकास एवं पार्टी की मजबूती के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करने को सदैव तत्पर रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000