महिलाओं को 1500 चुनावी प्रोपोगेंडा : रमा ठाकुर – भारत केसरी टीवी

महिलाओं को 1500 चुनावी प्रोपोगेंडा : रमा ठाकुर

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 20/03/2024

Advertisement

आज शर्तों में क्यों बांधा जा रहा महिलाओं के सम्मान को बताए मुख्यमंत्री

Advertisement

6सीटों पर होने वाले उपचुनावों को प्रभावित करने की महज योजना हैं मुख्य्मंत्री की बिना बजट की घोषणा

Advertisement

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार आज जो महिलाओं को 1500₹ देने के लिए फार्म भरवा रही महज चुनावी स्टंट हैं। भाजपा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी रमा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की पूरे देश भर मैं क्या दुर्गति हो गई हैं यह किसी से नहीं छुपा हैं। आज कांग्रेस के बड़े बड़े नेता लोकसभा चुनाव से लड़ने से पीछे हट रहे हैं कई जगह तो हालत इतने बदतर हैं की मिले हुए टिकट भी वापिस किए जा रहे हैं। उन्होंने सुखु सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को चुनावों से पहले ही क्यों महिलाओं की याद आती हैं सिर्फ इसलिए की प्रदेश कि महिलाएं भोली भाली व भावनात्मक सोच रखती हैं।

Advertisement

सहप्रभारी रमा ठाकुर ने कांग्रेस पर आरोप लगाया हैं कि महज चुनावों को प्रभावित करने के लिए आज मुख्यमंत्री सुकखु आज चुनावों से चंद रोज पहले बिना बजट के प्रावधान व आधी- अधूरी महिला आबादी को इस योजना का लाभ देने की बात कर रहें हैं। उन्होंने कहा प्रदेश की 22लाख महिलाओं को 1500₹देने की घोषणा के बाद आज कितनी महिलाओं को आप पात्रता शर्तों के बाद यह राशि देने की बात कर रहे उसे भी सरकार सार्वजनिक करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आभास हैं कि लोकसभा चुनावों में तो उन्हें प्रत्याशी तक नसीब नहीं होंगे परन्तु हिमाचल में जो सरकार कि स्थिति बनी हैं उससे उबरने के लिए जो कार्य उन्हें सत्ता में आते ही करने चाहिए थे उन्हें आज उपचुनाव को देखते हुए कर रहे हैं। भूलना उनकी आदत में शुमार हैं जिस प्रकार चुनावों के समय भरे फार्म को कूड़े के डिब्बे में डाल दिया था उसी प्रकार चुनाव निपटते ही इनको भी डाल दिया जायेगा।

ठाकुर ने मुख्यमंत्री के इस ब्यान को निराधार बताया कि भाजपा महिला विरोधी हैं। प्रदेश कि महिलाएं जानती हैं कि अगर महिलाओं के विषय में अगर किसी ने सोचा हैं तो वो केंद्र की मोदी सरकार ने सोचा हैं। आज उज्जवला योजना सहित ऐसी अनगिनत योजनाएं हैं जोकि महिलाओं को समाज में आत्मसम्मान के साथ जीने के लिए प्रेरित करती हैं। वहीं प्रदेश में में भी महिलाओं के बहुत सी योजनाएं चलाई गई जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी सरकार को बचाने के लिए एकबार फिर महिलाओं को ठगने का प्रयास न करें। साथ ही उन्होंने सरकार से प्रश्न भी किया यदि सरकार महिलाओं को ठगना नहीं चाहती तो फार्म पर 13
नंबर पर दिखाई जा रही शर्तों का मतलब क्या हैं? आपने जो वादा जिस स्थिति में प्रदेश की मातृ शक्ति से किया था उसे आदर्श आचार सहिंता के बाद उसी स्थिति में पूरा किया जाये।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000