खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना होती है विकसित – विक्रमादित्य सिंह  – भारत केसरी टीवी

खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना होती है विकसित – विक्रमादित्य सिंह 

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

लोक निर्माण मंत्री ने की कोटखाई में आयोजित खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता

 

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज कोटखाई में कोटखाई एनवायरनमेंट, स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब द्वारा आयोजित 27वीं चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल, रस्साकशी एवं पारंपरिक खेल ठोडो सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लोक निर्माण मंत्री ने इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है तथा वह नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा का रचनात्मक उपयोग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए शिक्षा, खेल और युवा शक्ति को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की एकजुटता एवं सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने क्लब द्वारा प्रतिवर्ष खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में मिली है और इसी कड़ी में क्षेत्र में सड़कों और भवनों के निर्माण में कार्य निरंतर जारी हैं।

उन्होंने स्थानीय विधायक और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र नई क्रांति आई है जिसके बल पर प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में कई इनाम मिले हैं जिसके लिए रोहित ठाकुर बधाई के पात्र हैं।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ने क्लब को अपनी ऐच्छिक निधि से 51,000 रुपये देने की घोषणा की। विक्रमादित्य सिंह ने पारंपरिक खेल ठोडा में भाग भी लिया और महिलाओं को सिलाई मशीने वितरित की।

इससे पूर्व क्लब के अध्यक्ष मोहिंद्र स्तान ने लोक निर्माण मंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें क्लब की गतिविधियों, खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर उपमंडल दण्डाधिकारी कोटखाई मनु वर्मा, शिमला ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विभिन्न महिला मंडलों की सदस्य, युवक मंडलों के प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000