राजस्व मंत्री ने जिला लोक निर्माण एवं जल शक्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा की – भारत केसरी टीवी

राजस्व मंत्री ने जिला लोक निर्माण एवं जल शक्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा की

मदन शर्मा

Advertisement

पेयजल, सिंचाई व सीवरेज परियोजनाओं के लिए समय-सीमा निर्धारित

Advertisement

 

रिकांगपिओ,

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां आईटीडीपी भवन रिकांगपिओ में लोक निर्माण विभाग तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ विकासात्मक कार्यों की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में जिला किन्नौर में दोनों विभागों के माध्यम से संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं, भवन एवं सड़क निर्माण कार्यों तथा वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 व चालू वित्त वर्ष 2026-27 के बजट उपयोग की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जल शक्ति विभाग की विभिन्न प्रवाह सिंचाई (FIS), उठाऊ सिंचाई (LIS), पेयजल एवं सीवरेज योजनाओं की प्रगति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्दियों के दौरान ही पानी तथा सीवरेज से संबंधित सभी नई योजनाओं के टेंडर आवंटित कर लिए जाएं, ताकि मौसम अनुकूल होते ही धरातल पर कार्य तुरंत गति पकड़ सके और समय पर पूर्ण हो।

 

श्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर की विषम भौगोलिक एवं शीतकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सर्दियों में भी सभी पेयजल योजनाएं सुचारू रहनी चाहिए, ताकि किसी भी गांव में लोगों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।

बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों—छितकुल, बटसेरी, बारंग, रिकांगपिओ, पांगी, कल्पा, रिब्बा, रारंग, सुन्नम तथा नमगिया में चल रही सीवरेज योजनाओं के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि जहां भी सीवरेज का कार्य प्रगति पर है, उसे समयबद सीमा में पूरा किया जाए।

 

जिला लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए राजस्व मंत्री ने भावानगर, कल्पा मंडलों में संचालित सड़क, भवन निर्माण तथा नियमित रखरखाव कार्यों का विस्तृत ब्यौरा मांगा और उपस्थित अधिकारियों को सभी लंबित निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर में विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

बैठक में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रमोद नेगी, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग कल्पा मनोज नेगी, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग विद्या नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उ

पस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000