धर्मपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पिकअप से देसी शराब की 197 पेटियां बरामद, चालक पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज – भारत केसरी टीवी

धर्मपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पिकअप से देसी शराब की 197 पेटियां बरामद, चालक पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

मदन शर्मा

Advertisement

दिनांक 28/29-10-2026 की मध्यरात्रि को जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना धर्मपुर के क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक महिंद्रा पिकअप वाहन से देसी शराब मार्का पटियाला संतरा की 197 पेटियां बरामद कीं। बरामद शराब में 2,375 बोतलें (अधिये) तथा 4,900 पव्वे शामिल थे। पुलिस द्वारा पिकअप चालक जिसका नाम पवन कुमार पुत्र श्री शीश राम निवासी गाँव बड़ोया, डाकखाना ईखु तहसील बद्दी जिला सोलन हि०प्र० उम्र 37 वर्ष मालूम हुआ से उक्त शराब के संबंध में वैध दस्तावेज एवं परमिट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन चालक शराब के परिवहन के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज अथवा परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस थाना धर्मपुर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले के अन्वेषण के दौरान पुलिस टीम ने पिकअप वाहन तथा उसमें लदी शराब की पेटियों को जब्त करके कब्ज़ा पुलिस में लिया गया । आरोपी से मामले के संबंध में गहन पूछताछ की गई तथा उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर नियमानुसार पाबंद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000