जिला सोलन पुलिस की PO सेल की टीम द्वारा लूट के मामले में एक भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया गया  – भारत केसरी टीवी

जिला सोलन पुलिस की PO सेल की टीम द्वारा लूट के मामले में एक भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया गया 

मदन शर्मा

Advertisement

जिला पुलिस द्वारा भगौड़े आरोपियों की धरपकड़/गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 28-10-2026 को जिला पुलिस की PO सेल की टीम ने भगोड़े अपराधियों की तलाश के दौरान एक भगोड़े आरोपी जतिन नेगी उर्फ़ जितेंदर पुत्र श्री अमर सिंह निवासी गाँव जाहू डीम डाकखाना जाहू तहसील ननखड़ी, जिला शिमला हि०प्र० उम्र 29 वर्ष को जिला शिमला के गाँव खोलीघाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व में पुलिस थाना कंडाघाट में अभियोग संख्या 03/2018, दिनांक 25-01-2018 धारा 392,457,34 भा०द०स० के तहत दराज हुआ था उक्त मामले में आरोपी ने अपने 03 अन्य साथियों के साथ कंडाघाट में शराब के ठेके से 62,000/- रूपए लूट की थी I मामले के अन्वेषण के दौरान उक्त आरोपी को इसके 03 अन्य साथियों की साथ गिरफ्तार किया गया था तथा बाद में ये जमानत पर रिहा हो गए थे। मामले का अन्वेषण पूर्ण होने के उपरांत आरोपियों के विरुद्ध आरोपपत्र तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। मामले के विचारण के दौरान माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी को बार-बार न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश दिए गए, लेकिन वे न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ । परिणामस्वरूप, माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 27-08-2026 को उक्त आरोपी को भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया था । उक्त भगोड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिला स्तर पर गठित PO सेल की टीम लगातार प्रयास कर रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए यह आरोपी बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था । अंततः गुप्त सूचना एवं निरंतर निगरानी के आधार पर उक्त PO सेल की टीम ने दिनांक 28-10-2026 को उक्त आरोपी को जिला शिमला के गाँव खोलीघाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के के उपरांत उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल सोलन भेज दिया गया।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000