हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं में 40 साल में सबसे बड़ा सुधार, CM सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधाओं में 40 साल में सबसे बड़ा सुधार, CM सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

शिमला,। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज में नए अकादमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पिछले 40 वर्षों के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में सबसे अधिक सुधार हुआ है। सरकार आधुनिक तकनीक और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि अगले दस वर्षों में देश के अन्य हिस्सों से भी लोग हिमाचल में इलाज करवाने आएं। इसी दिशा में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में एमआरआई और 3-टेस्ला एमआरआई जैसी आधुनिक मशीनें स्थापित की जा रही हैं। इससे लोगों को अपने घर के नजदीक बेहतर इलाज मिल सकेगा।

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है। इसके अलावा प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमेटेड लैब स्थापित की जा रही हैं। सरकार अपने संसाधनों से अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए डॉक्टरों की भर्ती लगातार की जा रही है। स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने वाले डॉक्टरों के लिए बॉन्ड की शर्तों में छूट देने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही बीएससी नर्सिंग और रेडियोग्राफर प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सीटों की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षित कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

 

डॉक्टरों को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने की सलाह

 

मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से मरीजों के प्रति अपने व्यवहार में सुधार लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आधुनिक उपकरणों और सुविधाओं के साथ-साथ मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और अच्छा व्यवहार भी जरूरी है।

 

उन्होंने बताया कि आईजीएमसी शिमला और आरपीजीएमसी टांडा के बाद अब हमीरपुर और नेरचौक मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए एमबीबीएस विद्यार्थियों को 60-60 के बैच में पढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

हमीरपुर में स्थापित हुआ देश का पहला एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर में देश का पहला एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज स्थापित किया गया है। यहां इस वर्ष चार पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं, जबकि अगले वर्ष चार और पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है। इससे विद्यार्थियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में शिक्षा और प्रशिक्षण के नए अवसर मिलेंगे।

 

इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, हिमाचल प्रदेश ओबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, हिमाचल प्रदेश ड्रग प्रिवेंशन बोर्ड के समन्वयक नरेश ठाकुर, उप-समन्वयक संजय भारद्वाज, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा, स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार, स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. गोपाल बेरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000