भंद्रेला में 25 करोड़ से बनेगा परमार्थ इको विलेज: केवल सिंह पठानिया – भारत केसरी टीवी

भंद्रेला में 25 करोड़ से बनेगा परमार्थ इको विलेज: केवल सिंह पठानिया

मदन शर्मा

Advertisement

ग्रामीण विकास विभाग के 8.50 करोड़ के कार्य प्रगति पर, भरूपलाहड़ पंचायत भवन की पहली मंजिल का लोकार्पण

Advertisement

कौड़ियां में निजी बस सेवा शुरू, वर्षों पुरानी मांग पूरी

 

शाहपुर, के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भंद्रेला में पूजनीय गुरु श्री चिदानंद सरस्वती जी के सानिध्य में 25 करोड़ रुपये की लागत से परमार्थ इको विलेज का निर्माण किया जा रहा है। वैदिक परंपराओं पर आधारित इस विलेज में ऑर्गेनिक फार्मिंग और गरीब बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

भरूपलाहड़ में नवनिर्मित पंचायत भवन की पहली मंजिल का लोकार्पण करने के बाद उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर को विलेज में महामहिम राज्यपाल के आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री को भी कार्यक्रम में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने परियोजना की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

 

पठानिया ने 46 लाख रुपये की लागत से निर्मित भरूपलाहड़ पंचायत भवन की पहली मंजिल का लोकार्पण किया। पंचायत भवन पर कुल 1.14 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास विभाग के तहत करीब 8.50 करोड़ रुपये के विभिन्न भवनों के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। पंचायत भवन बनने से पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को अपने कार्यों के निपटारे में सुविधा मिलेगी।

 

उन्होंने बताया कि लंज में 3.39 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का निर्माण जारी है। लंज स्वास्थ्य संस्थान में अल्ट्रासाउंड मशीन भी पहुंच गई है, जिसे जल्द शुरू किया जाएगा। वहीं, राजकीय प्राथमिक स्कूल मनेई में मरम्मत कार्यों के लिए 7 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

 

स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान रेणु बाला ने मुख्यातिथि का पंचायत में आने तथा पंचायत भवन के लोकार्पण के लिए उनका आभार जताया।

 

जिला परिषद सदस्य मीना राणा और पूर्व जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में जिला सेशन जज इलाहाबाद न्यायमूर्ति श्री उमेश सरोही, अतिरिक्त कमिश्नर एक्साइज राजीव डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

कोड़ियां में निजी बस सेवा शुरू

इससे पहले विधायक केवल सिंह पठानिया ने अप्पर लंज पंचायत के कौड़ियां में निजी बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बस सेवा शुरू होने से हारचक्कियां, सलाड़ी, कौड़ियां, कल्लर, घाड़, अम्बी, संध और हार सहित आसपास के गांवों के लोगों को परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।

 

उन्होंने शिक्षा विभाग को राजकीय प्राथमिक स्कूल कौड़ियां के भवन का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही कौड़ियां की हरिजन बस्ती में 5 लाख रुपये की लागत से रास्ते का निर्माण जल्द शुरू करने और क्षेत्र में सरकारी बस का रूट बढ़ाने की बात कही।

 

जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर, अधिशासी अभियंता ग्रामीण विकास विभाग नेगी, बीडीओ रैत योगेंद्र, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल, एसडीओ जलशक्ति बलविंदर, एसडीओ लोक निर्माण अनुराग, सरिता सैनी, सहायक अभियंता अजय डोगरा,रीना पठानिया उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, कांग्रेस प्रधान सुर्जन, बलजीत कौर, प्रधान वीना,सुमन मेहरा, कैप्टन कपूर सिंह के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य

नागरिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000