लंबित एफआरए अनुमति मामलों का जल्द किया जाए समाधान – उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल – भारत केसरी टीवी

लंबित एफआरए अनुमति मामलों का जल्द किया जाए समाधान – उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

मामलों की वर्तमान स्थिति, लंबित होने के कारणों व समाधान को लेकर की गई समीक्षा

 

चंबा,

 

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि जिला में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत लंबित सभी एफआरए (वन अधिकार अधिनियम) अनुमति मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित बनाया जाए।

 

उपायुक्त आज चम्बा, भरमौर, डलहौजी एवं चुराह वन मंडल के तत्वावधान में वन अधिकार अधिनियम से संबंधित मामलों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

 

मुकेश रेपस्वाल ने लंबित सभी एफआरए मामलों के तहत संबंधित विभागों एवं वन विभाग द्वारा की जाने वाली आवश्यक विभागीय कार्यवाही को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर अनुमति के लिए आगे भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अंतर-विभागीय समन्वय आधारित कार्य-गतिविधियों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

 

उपायुक्त ने एफआरए के तहत पंचायत स्तर पर गौ-सदन निर्माण, शिक्षा संबंधी, पार्किंग निर्माण एवं संपर्क सड़क मार्ग निर्माण से संबंधित मामलों में वन अनुमति से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

बैठक में विभागवार विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान अनुमति से संबंधित मामलों की वर्तमान स्थिति, लंबित होने के कारणों तथा उनके समाधान को लेकर भी उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

 

बैठक में वन मंडल अधिकारी चम्बा कृतज्ञ कुमार, वन मंडल अधिकारी भरमौर रजनीश महाजन, सलूणी सुशील कुमार, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कौशल व सहायक अभियंता दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिका

री उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000