सिरमौर मे स्वागत द्वार को लेकर भिड़े 2 गुट जमकर हुआ पथराव, पुलिस कर्मियों समेत कई लोग घायल – भारत केसरी टीवी

सिरमौर मे स्वागत द्वार को लेकर भिड़े 2 गुट जमकर हुआ पथराव, पुलिस कर्मियों समेत कई लोग घायल

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के वाल्मीकि चौक के समीप शुक्रवार को एक विवाद के चलते कानून-व्यवस्था की स्थिति तनावपूर्ण हो गई। एक स्वागत द्वार लगाने को लेकर दो गुटों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते बड़ी झड़प में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों की ओर से हुए पथराव में पुलिसकर्मियों सहित कई लोगों को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाल्मीकि चौक के समीप एक स्वागत द्वार लगाने को लेकर यह सारा विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष क्षतिग्रस्त हुए एक द्वार को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले बहसबाजी हुई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और वहां पथराव शुरू हो गया। हालात को बिगड़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करते समय सदर थाना प्रभारी कुलबीर सिंह सहित कुछ अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके अलावा दोनों पक्षों के कई लोगों को भी चोटें आई हैं। घटनाक्रम के दौरान मौके पर खड़े कई वाहनों को भी नुक्सान पहुंचा है, जिनमें एक वाहन तहसीलदार का भी बताया जा रहा है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नाहन पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000