कंडाघाट के 2 मंदिरों के दानपात्र तोड़कर उड़ाए ₹21 हजार, CCTV से पकड़ा गया आरोपी; पहले भी 6 चोरी के मामलों में आया नाम – भारत केसरी टीवी

कंडाघाट के 2 मंदिरों के दानपात्र तोड़कर उड़ाए ₹21 हजार, CCTV से पकड़ा गया आरोपी; पहले भी 6 चोरी के मामलों में आया नाम

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

दिनांक 17-10-2026 को कंडाघाट निवासी श्री चैन सिंह ने पुलिस थाना कंडाघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कंडाघाट के श्रीनगर क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर के दानपात्र को तोड़कर उसमें से लगभग ₹18,000 की नकदी तथा राजेश्वरी माता मंदिर, कंडाघाट से लगभग ₹3,000 की नकदी चोरी कर ली गई है। जिसके आधार पर पुलिस थाना कंडाघाट में संबंधित अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात में संलिप्त आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान मंदिरों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहनता से अवलोकन किया गया। CCTV फुटेज के विश्लेषण के आधार पर मामले में संलिप्त आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की गई। पुलिस टीम ने आज दिनांक 19-10-2026 को मामले में संलिप्त आरोपी सुनील कुमार पुत्र श्री नंत राम, निवासी गांव चनालग, डाकघर बांदला, तहसील सदर, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 28 वर्ष को सोलन से गिरफ्तार किया है। आरोपी से मामले के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 19-10-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के दौरान उसके विरुद्ध जिला बिलासपुर एवं नालागढ़ के विभिन्न पुलिस थानों में चोरी के 6 मामले पंजीकृत पाए गए हैं। मामले में अब तक चोरी की गई नकदी में से कुछ नकदी बरामद कर ली गई है । शेष चोरी की नकदी की बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000