शिमला में ‘मुखौटासुर’ नाटक ने जीता राज्यपाल का दिल, रोहड़ू के कलाकारों को 51 हजार रुपये देने का ऐलान – भारत केसरी टीवी

शिमला में ‘मुखौटासुर’ नाटक ने जीता राज्यपाल का दिल, रोहड़ू के कलाकारों को 51 हजार रुपये देने का ऐलान

मदन शर्मा

Advertisement

शिमला,  राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने रोहड़ू के चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों को लोक भवन में चाय पर आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कलाकारों से अनौपचारिक बातचीत की और उनके शानदार नाट्य प्रदर्शन की सराहना की। राज्यपाल ने रंगमंच की टीम के लिए 51 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

Advertisement

 

यह सम्मान 12 अक्टूबर को शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में मंचित नाटक ‘मुखौटासुर’ के बाद दिया गया। यह नाटक वरिष्ठ लेखक एस.आर. हरनोट के चर्चित उपन्यास ‘हिडिंबा’ पर आधारित है। चंद्रनाहन रंगमंच के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। नाटक से राज्यपाल इतने प्रभावित हुए कि वह देर रात तक थिएटर में मौजूद रहे। प्रस्तुति के दौरान कई मौकों पर वह भावुक भी नजर आए।

 

कलाकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि नाटक की प्रस्तुति ने उन्हें भावनात्मक रूप से प्रभावित किया और वह कलाकारों के अभिनय से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने भी एकांकी नाटकों में अभिनय किया था। इस अनुभव के आधार पर वह समझते हैं कि किसी भी प्रस्तुति को मंच पर उतारने के लिए कलाकारों को कितनी मेहनत करनी पड़ती है।

 

इस अवसर पर नाटक के निर्देशक कृष्ण भारती ने राज्यपाल को नाटक की तैयारियों, मंचन की प्रक्रिया और रंगमंच समूह की अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। कलाकारों ने भी राज्यपाल के साथ अपने अनुभव साझा किए।

 

कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000