डीसी कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, उपायुक्त हेमराज बैरवा ने किया शुभारंभ – भारत केसरी टीवी

डीसी कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, उपायुक्त हेमराज बैरवा ने किया शुभारंभ

मदन शर्मा

Advertisement

आॅस्टियोपोरोसिस एवं मस्कुलोस्केलेटल विकारों की रोकथाम और प्रबंधन के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 205 लोगों ने उठाया लाभ

Advertisement

धर्मशाला ,  आयुष विभाग की ओर से आॅस्टियोपोरोसिस एवं मस्कुलोस्केलेटल विकारों की रोकथाम और प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत डीसी कार्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर का उद्देश्य लोगों को हड्डियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न बीमारियों की समय पर पहचान और रोकथाम को बढ़ावा देना रहा।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाना और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना बेहद जरूरी है। हड्डियों से संबंधित बीमारियों की समय रहते पहचान होने से उनके प्रभाव को कम किया जा सकता है। उन्होंने कर्मचारियों और आम लोगों से नियमित योग, संतुलित आहार तथा शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर के दौरान कुल 205 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इसमें हड्डियों की मजबूती और स्वास्थ्य का आकलन करने के लिए बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। शिविर में 65 लोगों की बोन मिनरल डेंसिटी जांच की गई। इनमें से 60 लोगों में आॅस्टियोपीनिया के संकेत पाए गए। संबंधित लोगों को हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित योग करने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आवश्यक बोन सप्लीमेंट लेने की सलाह दी गई।

इसके अतिरिक्त शिविर में लिवर फंक्शन टेस्ट, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन (एचबी), थायराइड स्टिम्युलेटिंग हार्मोन (टीएसएच) तथा कोलेस्ट्रॉल की जांच भी की गई।

कार्यक्रम के तहत डीसी कार्यालय के कर्मचारियों के लिए योग ब्रेक की सुविधा भी प्रदान की गई। इसका उद्देश्य लंबे समय तक कार्यालय में बैठकर काम करने के कारण होने वाले तनाव और मांसपेशियों की थकान को कम करना तथा कर्मचारियों को कार्य के बीच नियमित रूप से योग एवं स्ट्रेचिंग करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

शिविर में जिला आयुष अधिकारी डाॅ. बृज नंदन शर्मा, एसडीएएमओ राजलक्ष्मी पठानिया, एएमओ डाॅ. शिखा शर्मा, डाॅ. आंचल लाहल, डॅा. अपराजिता ठाकुर, डाॅ. कुंदन खरयाल, डाॅ. नरेन्द्र ठाकुर, योगा प्रशिक्षक अशोक कुमार और कांता देवी सहित एपीओ हिमानी, बिंदू सहित आयुष विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित

थे।

000

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000