आर्थिक बदहाली से जूझ रहा हिमाचल, जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए जिलों की चर्चा क्यों? — अभिषेक ठाकुर – भारत केसरी टीवी

आर्थिक बदहाली से जूझ रहा हिमाचल, जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए जिलों की चर्चा क्यों? — अभिषेक ठाकुर

शिमला चीफ सुभाष शर्मा 15/10/26

Advertisement

 

Advertisement

 

आर्थिक बदहाली से जूझ रहा हिमाचल, जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए जिलों की चर्चा क्यों? — अभिषेक ठाकु

अभिषेक ठाकुर, जिला सोलन प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति, सड़कों की बदहाली और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जुड़ी समस्याओं के बीच नए जिलों की चर्चा सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा करती है।

उन्होंने कहा कि एक ओर प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर हिमकेयर, सहारा और वृद्धावस्था पेंशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को राहत मिलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सड़कों के गड्ढे भरने जैसे बुनियादी कार्यों पर भी सरकार को जवाब देना चाहिए। ऐसे समय में नए जिलों की चर्चा जनता का ध्यान वास्तविक समस्याओं से भटकाने का प्रयास मात्र प्रतीत होती है।

अभिषेक ठाकुर ने कहा कि जब प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने और जनता को बुनियादी सुविधाएं देने की चुनौती सामने हो, तब नए जिलों की चर्चा करना केवल एक छलावा लगता है। मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश की समस्याओं का समाधान है या ऐसी चर्चाओं के माध्यम से जनता का ध्यान भटकाना।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता को नए वादों और चर्चाओं की नहीं, बल्कि आर्थिक सुधार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और धरातल पर विकास की आवश्यकता है।

— अभिषेक ठाकुर

जिला सोलन प्रवक्ता

भारतीय जनता पार्टी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000