कांग्रेस ने झूठी गारंटियों से चुराए वोट, जयराम बोले, चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे बेबुनियाद आरोप – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस ने झूठी गारंटियों से चुराए वोट, जयराम बोले, चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे बेबुनियाद आरोप

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांगे्रस नेता दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन वे यह भूल गए हैं कि इसी चुनाव आयोग द्वारा करवाए चुनाव में वे जीते हैं। अब वे उसी चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ख़ुद वोट चोरी करके सीएम बने हैं। 24 लाख महिलाओं को 1500 रुपए देने की झूठी गारंटी के नाम पर वोट चुराए गए। भारतीय जनता पार्टी के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल की बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी भी अराजकता फैलाकर प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं

राहुल गांधी ने अपनी गैर-जिम्मेदाराना हरकतों से देश को शर्मसार किया है।स्वतंत्र भारत में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई नेता बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के अंदर घुस गया और गेट तोडक़र अराजकता फैलाने का प्रयास किया। आज कांग्रेस राहुल गांधी की इन हरकतों की वजह से देश में तहस-नहस हो चुकी है और देश ने भरोसा भाजपा पर जताया है। इससे 22 राज्यों में भाजपा और सहयोगी दलों की सरकारें लोकतंत्र की चुनावी प्रक्रिया से सत्ता में हैं, जबकि राहुल हुड़दंग से सत्ता पाना चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे राहुल गांधी के लिए अपना समय बर्बाद न करें और हिमाचल के विकास पर ध्यान दें, क्योंकि मुख्यमंत्री हर रोज़ दिल्ली जाकर सरकारी खर्चे पर कांग्रेस रैलियों में भाग ले रहे हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000