धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर को होगा ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की – भारत केसरी टीवी

धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर को होगा ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की

मदन शर्मा

Advertisement

शिमला,  हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के.के. पंत ने आज शिमला में धर्मशाला के कांगड़ा जिले में 16 और 17 अक्टूबर, 2026 को आयोजित होने वाले ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की।

Advertisement

 

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन देशभर के नीति-निर्माताओं और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को डिजिटल शासन से जुड़े नए रुझानों, चुनौतियों और भविष्य पर चर्चा करने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। इसमें विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में किए गए नवाचारों और बेहतर कार्यप्रणालियों को भी साझा करेंगे।

 

मुख्य सचिव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश डिजिटल तकनीक आधारित सुधारों और पहलों के माध्यम से डिजिटल शासन को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। प्रदेश में नई डिजिटल प्रणालियों को लागू करने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार के लिए किए गए कई प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है।

 

उन्होंने अधिकारियों को कांगड़ा के उपायुक्त के साथ समन्वय स्थापित कर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दो दिवसीय सम्मेलन में नवाचारपूर्ण शासन पहलों और नागरिक-केंद्रित सुधारों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

 

बैठक में सचिव (प्रशासनिक सुधार) ए. शैनामोल, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000