प्रदेश में 13-14 को अंधड़-बिजली के साथ बारिश का अलर्ट – भारत केसरी टीवी

प्रदेश में 13-14 को अंधड़-बिजली के साथ बारिश का अलर्ट

मदन शर्मा

Advertisement

ऊंचाई वाले स्थानों पर ठंडी होने लगी रातें

Advertisement

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम के तेवर बिगडऩे वाले हैं। मौसम विभाग ने 13 और 14 अक्तूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले छह दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहने का अनुमान है। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है।

पहाड़ों पर ठंड बढऩे लगी है। लाहुल-स्पीति के कुकुमसेरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 1.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 अक्तूबर को भी प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मौसम का मिजाज 13 और 14 अक्तूबर को अधिक बिगडऩे की संभावना है। 13 अक्तूबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में, जबकि 14 अक्तूबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और सिरमौर में यलो अलर्ट रहेगा। इसके बाद 15 और 16 अक्तूबर को भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000