HRTC को मिलेंगी 1,500 नई ई-बसें, ऊना बनेगा पूरी तरह इलेक्ट्रिक बसों वाला जिला; CM सुक्खू ने ‘Challan2 Pay’ किया लॉन्च – भारत केसरी टीवी

HRTC को मिलेंगी 1,500 नई ई-बसें, ऊना बनेगा पूरी तरह इलेक्ट्रिक बसों वाला जिला; CM सुक्खू ने ‘Challan2 Pay’ किया लॉन्च

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

शिमला, 7 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को ‘Challan2 Pay’ पहल की शुरुआत की। इस सुविधा के तहत लोग चालान की राशि मौके पर ही सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से डिजिटल माध्यम से जमा कर सकेंगे। इससे लोगों को चालान का भुगतान करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

 

नई व्यवस्था के तहत परिवहन विभाग के अधिकारियों को एक्सिस बैंक की ओर से उपलब्ध कराई गई POS मशीनों के माध्यम से चालान की राशि डिजिटल रूप से जमा करने की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक लेनदेन का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाएगा और जमा राशि सीधे राज्य कोष में जाएगी। इससे नकद लेनदेन कम होने के साथ-साथ राजस्व में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी तथा राजस्व के रिसाव की संभावना भी कम होगी।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आने वाले समय में HRTC को 1,500 नई इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाएगी। इन बसों की न्यूनतम रेंज 350 किलोमीटर होगी और इन्हें हिमाचल के पहाड़ी इलाकों के अनुकूल बनाया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि HRTC को अब तक 297 ई-बसें उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं और इनकी संख्या आगे और बढ़ाई जाएगी। सरकार हाइड्रोजन से चलने वाली बसें शुरू करने पर भी विचार कर रही है। आने वाले समय में 100 ग्रीन हाइड्रोजन बसें और 100 सुपर डीलक्स बसें भी खरीदी जाएंगी।

 

मुख्यमंत्री ने राज्यभर में ई-चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से विकसित करने के निर्देश दिए। HRTC अधिकारियों को 30 ई-वाहन उपलब्ध करवाने की बात भी कही गई। साथ ही ऊना जिले और नालागढ़ स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) कार्यालय को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बसों से संचालित करने के निर्देश दिए।

 

परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग के राजस्व में लगातार बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2021-22 में विभाग का राजस्व 510 करोड़ रुपये था, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 995 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने विभाग में खाली पड़े पदों को भरने के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि HRTC हिमाचल प्रदेश की जीवनरेखा है और दूरदराज व दुर्गम क्षेत्रों में भी लोगों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा कि ई-बसों का संचालन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इससे HRTC को आर्थिक बचत भी हो रही है। ई-बसों के संचालन से HRTC को 18.19 रुपये प्रति किलोमीटर की बचत हो रही है।

 

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, निदेशक परिवहन नीरज कुमार, HRTC के प्रबंध निदेशक शिवम कुमार, एक्सिस बैंक के स्टेट हेड वरुण शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000