HRTC : घाटे से जूझ रहे HRTC को ई-बसों से मिली राहत, रोजाना हो रही 7-8 लाख रुपए के डीजल की बचत – भारत केसरी टीवी

HRTC : घाटे से जूझ रहे HRTC को ई-बसों से मिली राहत, रोजाना हो रही 7-8 लाख रुपए के डीजल की बचत

मदन शर्मा

Advertisement

15 दिन के खर्च का आकलन कर सरकार को भेजी रिपोर्ट

Advertisement

करीब 2200 करोड़ रुपये के घाटे से जूझ रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम के लिए ई-बसें राहत लेकर आई हैं। निगम के शुरुआती आकलन में सामने आया है कि ई-बसों के संचालन से रोजाना करीब सात से आठ लाख रुपये के डीजल की बचत हो रही है। इससे निगम को महीने में करीब 2.40 करोड़ रुपये तक की बचत होने का अनुमान है। निगम प्रबंधन ने पिछले 15 दिनों के संचालन और खर्च का आकलन कर इसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। निगम के बेड़े में शामिल 297 ई-बसों ने रविवार से विभिन्न रूटों पर नियमित दौडऩा शुरू कर दिया है। इससे पहले इन बसों का अलग-अलग चरणों में ट्रायल किया जा रहा था। अब ट्रायल अंतिम चरण में पहुंचने के बाद अधिकतर ई-बसों को रूटों पर उतार दिया गया है। इससे डीजल पर निर्भरता कम करने और निगम की परिचालन लागत घटाने की उम्मीद है। एचआरटीसी के बेड़े में करीब 3200 बसें हैं, जो प्रतिदिन लगभग 5.60 लाख किलोमीटर का सफर तय करती हैं। निगम को हर महीने डीजल पर करीब 35 से 36 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

ऐसे में ई-बसों की संख्या बढऩे के साथ डीजल की खपत कम होने से निगम के मासिक खर्च पर सीधा असर पड़ सकता है। एचआरटीसी लंबे समय से करीब 2200 करोड़ रुपये के संचयी घाटे से जूझ रहा है। वर्तमान में निगम को हर महीने करीब 10 करोड़ रुपये का नुकसान होने का आकलन है। ऐसे में ई-बसों से होने वाली बचत को परिचालन खर्च कम करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। निगम प्रबंधन अब अधिक से अधिक ई-बसों को रूटों पर उतारकर ईंधन खर्च में और कमी लाने की रणनीति पर काम कर रहा है।

घाटे वाले रूटों पर भी नजर

ई-बसों के संचालन से डीजल खर्च में कमी के साथ निगम की नजर घाटे वाले रूटों पर भी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000