सीबीआई ऑफिस में आयकर अधिकारी से पूछताछ, अर्की के कारोबारी से पांच लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप – भारत केसरी टीवी

सीबीआई ऑफिस में आयकर अधिकारी से पूछताछ, अर्की के कारोबारी से पांच लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

सोलन जिला के तहत अर्की क्षेत्र के कारोबारी से पांच लाख रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज होने के बाद कई दिनों तक सीबीआई की गिरफ्त से बाहर रहे आयकर अधिकारी मंगलवार को शिमला स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचे। अदालत के आदेश के बाद उन्होंने सीबीआई अधिकारियों के सामने पेश होकर मामले की जांच में शामिल होने की औपचारिकता पूरी की। आरोपी अधिकारी इस मामले में सशर्त अंतरिम जमानत ले चुके हैं। सीबीआई ने उनसे मामले से जुड़े आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों को लेकर पूछताछ की। सीबीआई ने आरोपी आयकर अधिकारी वरुण खारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने सोलन के अर्की क्षेत्र के कारोबारी लाभचंद से करीब 17.94 लाख रुपए की आयकर देनदारी के मामले को निपटाने और रकम कम कराने के एवज में पांच लाख रुपए रिश्वत मांगी। सीबीआई ने आरोपी आयकर अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार कारोबारी को सात अगस्त को आयकर विभाग की ओर से नोटिस मिला था।

इसमें आकलन वर्ष 2017 के लिए 8,97,160 रुपए और वर्ष 2018 के लिए 6,010 रुपए की पेनल्टी का उल्लेख था। कारोबारी ने अपने कंसल्टेंट के माध्यम से आयकर पोर्टल पर इस पर आपत्ति दर्ज की। इसके बाद आठ सितंबर को कंसल्टेंट संबंधित दस्तावेज लेकर आयकर अधिकारी से मिलने शिमला पहुंचा। आरोप है कि बातचीत के दौरान अधिकारी ने पेनल्टी के अतिरिक्त करीब 8,97,100 रुपए ब्याज की देनदारी बताई। इससे कुल रकम 17,94,260 रुपए हो गई। शिकायत के अनुसार इसी देनदारी को कम कराने और मामला निपटाने के लिए पांच लाख रुपए की कथित रिश्वत मांगी गई। इसमें तीन लाख रुपए पहले और दो लाख रुपए एक सप्ताह के भीतर देने की बात सामने आई है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000