जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह – भारत केसरी टीवी

जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह

[MADAN SHARMA]

Advertisement

चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता आरम्भ

Advertisement

 

Advertisement

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री मुख्यातिथि के तौर पर हुए शामिल

Advertisement

 

चायल-कोटी महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ। प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह जूडो प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सभी महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन है। उन्होंने कहा कि इस खेल को प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के युवा बहुत ही रुचि के साथ खेलते है। उन्होंने प्रतिभागियों से जूडो खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक दशक पहले कोई भी महाविद्यालय नहीं होता था। स्थानीय प्रतिनिधियों एवं सरकार के प्रयासों से इस क्षेत्र में एक भव्य एवं सुंदर महाविद्यालय खोला गया है। उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों एवं बच्चों से आह्वान किया कि इस महाविद्यालय में ज्यादा से ज्यादा बच्चों के दाखिले करवाए और शिक्षा में गुणवत्ता बरकरार रखे ताकि इस महाविद्यालय की गरिमा बरकरार रहे और इसकी गिनती अन्य महाविद्यालयों की तरह अच्छे महाविद्यालयों में हो सके। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय की लगभग सभी मांगों को पूर्ण कर लिया गया है और प्रवक्ता एवं सहायक प्रवक्ता के खाली पदों को शीघ्र भरा जाएगा। उन्होंने जुडो खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय प्रबंधन को 50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।

प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय कोटी डॉ दीपशिखा भारद्वाज ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि जूडो खेल प्रतियोगिता के लिए इस महाविद्यालय द्वारा मेजबानी करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस जुडो प्रतियोगिता में हिमाचल के विभिन्न महाविद्यालयों से खिलाड़ी यहां जूडो खेल प्रतियोगिता के लिए पहुंचे हैं, जिसमें पुरुष वर्ग से 18 टीमें तथा महिला वर्ग से 13 टीमें शामिल हुई है।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर, बीडीसी सदस्य हेमावती, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष कसुम्पटी अशोक ठाकुर, जूडो प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक डॉ सतीश शर्मा, विश्वविद्यालय से आए तकनीकी विशेषज्ञ उत्तम डॉट, डीएस चंदेल, संजय कुमार, नवेश कुमार, पंकज शर्मा, वीरेंद्र धौल्टा, सचिव जूडो संघ हरिंदर ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत कोटी प्रतिभा शर्मा, प्रधान सतलाई जय सिंह, प्रधान ब्रांडी-पदेची कांता ठाकुर, पूर्व प्रधान कोटी बलदेव पूरी, पूर्व प्रधान दिनेश झागटा, बीडीओ मशोबरा अंकित कोटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न महाविद्यालय से आए जूडो प्रतिभागी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000