दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा! CM सुक्खू के ऐलान से खुला DA का रास्ता – भारत केसरी टीवी

दिवाली से पहले कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा! CM सुक्खू के ऐलान से खुला DA का रास्ता

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों को लंबित महंगाई भत्ते (DA) के भुगतान को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए का भुगतान किया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने मंडी जिले के बल्ह में आयोजित जनसभा के दौरान कर्मचारियों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों की दिवाली इस बार अच्छी होगी और उन्हें त्योहार से पहले डीए का भुगतान किया जाएगा। लंबे समय से कर्मचारी डीए की लंबित किस्तों के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं।

 

सीएम के इस ऐलान के बाद कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, किस्त की सटीक राशि और भुगतान की विस्तृत प्रक्रिया को लेकर सरकार की ओर से अलग से जानकारी और आदेश जारी किए जाने की बात सामने आएगी।

 

गौरतलब है कि हिमाचल में कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े डीए और एरियर के भुगतान का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में रहा है। हाल ही में पेंशनरों के साथ बैठक में भी सरकार की ओर से लंबित भुगतान को लेकर घोषणाएं की गई थीं।

 

अब कर्मचारियों की नजर सरकार के आगामी आदेश पर है कि दिवाली से पहले किस तारीख को और कितनी डीए राशि का भुगतान किया जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000