आत्मनिर्भर हिमाचल नहीं, कर्ज-निर्भर सरकार है प्रदेश में : अभिषेक ठाकुर – भारत केसरी टीवी

आत्मनिर्भर हिमाचल नहीं, कर्ज-निर्भर सरकार है प्रदेश में : अभिषेक ठाकुर

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सोलन। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बार-बार “आत्मनिर्भर हिमाचल” की बात किए जाने पर भाजपा जिला प्रवक्ता अभिषेक ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि केवल नारे देने से प्रदेश आत्मनिर्भर नहीं बनता। आज स्थिति यह है कि आत्मनिर्भर हिमाचल नहीं, बल्कि कर्ज-निर्भर सरकार दिखाई दे रही है।

अभिषेक ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता अब नारों के बजाय रोजगार, विकास, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में ठोस परिणाम चाहती है। मुख्यमंत्री को आत्मनिर्भरता के दावे करने से पहले प्रदेश की आर्थिक स्थिति और सरकार की नीतियों पर जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर समस्या के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराना आसान है, लेकिन अपनी सरकार की जिम्मेदारी से बचना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि आत्मनिर्भर हिमाचल के लक्ष्य को हासिल करने के लिए उनकी सरकार ने अब तक कौन से ठोस कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जी, आत्मनिर्भर हिमाचल का नारा बहुत हो गया। अब प्रदेश की जनता पूछ रही है कि आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने के लिए आपकी सरकार ने जमीन पर किया क्या है?”

अभिषेक ठाकुर ने कहा कि “व्यवस्था परिवर्तन” के नारे के साथ सत्ता में आई सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने हिमाचल को व्यवस्था परिवर्तन के बजाय व्यवस्था पतन की ओर लाकर खड़ा कर दिया है। आज प्रदेश आर्थिक बदहाली से जूझ रहा है और सरकार को जनता को नारों के बजाय अपने कामकाज का जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता को राजनीतिक जुमले नहीं, बल्कि काम, जवाबदेही और परिणाम चाहिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000