औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पधर में कैरियर परामर्श एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर आयोजित – भारत केसरी टीवी

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पधर में कैरियर परामर्श एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर आयोजित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

मंडी, 16 सितंबर। श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग के सौजन्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पधर में प्रशिक्षुओं के लिए कैरियर परामर्श एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षुओं को करियर, रोजगार, स्वरोजगार, स्वास्थ्य एवं सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

Advertisement

 

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने प्रशिक्षुओं को विभिन्न रोजगार के अवसरों एवं रोजगार से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से अधिकारी राजेश कुमार व प्रताप ने आरसेटी द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार योजनाओं तथा उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में प्रशिक्षुओं को अवगत करवाया। जल शक्ति विभाग पधर से कनिष्ठ अभियन्ता प्रेम सिंह ने प्रशिक्षुओं को फिटर व प्लंबर ट्रेड से सम्बन्धित करियर के क्षेत्र में विस्तृत जानकारी दी।

 

स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य शिक्षक उर्मिला चंदेल ने किशोरावस्था व मानसिक स्वास्थ्य से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्प्रभावों एवं इसके नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक किया।

 

प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत प्रशिक्षक हिमाचली देवी, भानू प्रताप सिंह ठाकुर, पुनीत कुमार, राजीव कोहली, डागी राम व अंकुश शर्मा ने अपने-अपने विषय से सम्बन्धित करियर के क्षेत्र में प्रशिक्षुओं विस्तृत जानकारी दी।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पधर के प्रधानाचार्य सुनील कुमार का विशेष सहयोग रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000