शिमला मे बुजुर्ग महिला की आंखों में डाला मिर्ची पाऊडर फिर सोने की बालियां ले उड़ा शातिर, इलाके में दहशत का माहौल – भारत केसरी टीवी

शिमला मे बुजुर्ग महिला की आंखों में डाला मिर्ची पाऊडर फिर सोने की बालियां ले उड़ा शातिर, इलाके में दहशत का माहौल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ग्रामीण इलाकों में अब महिलाएं दिन के उजाले में भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला जिला शिमला के कुमारसैन (नारकंडा) क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक शातिर ने दिनदहाड़े 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च पाऊडर डालकर सोने की बालियां लूट लीं। इस वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

रैकी कर दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार घटना बीते 14 सितम्बर की बताई जा रही है। ग्राम पंचायत कोट शिलारू के लतयाणा गांव की रहने वाली 61 वर्षीय सुनो देवी अपने मायके (कंडयाली) जा रही थीं। पुलिस को शक है कि आरोपी पहले से ही सड़क पर घूम रहा था और बुजुर्ग महिला की रैकी कर रहा था। जैसे ही महिला मुख्य सड़क से नीचे जंगल वाले सुनसान रास्ते की ओर उतरी, आरोपी ने पीछे से आकर अचानक उनकी आंखों में मिर्ची पाऊडर झोंक दिया। जब तक बुजुर्ग महिला कुछ समझ पाती, आरोपी ने उनके दोनों कानों से सोने की बालियां नोचीं और मुख्य सड़क की तरफ भाग निकला।

बुजुर्ग ने दिखाई हिम्मत, लोगों ने किया पीछा

आंखों में मिर्च पड़ने के कारण असहनीय जलन और दर्द के बावजूद सुनो देवी ने हिम्मत नहीं हारी। वह खुद को संभालते हुए किसी तरह मुख्य सड़क तक पहुंचीं और वहां मौजूद लोगों को आपबीती सुनाई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह जंगल और पहाड़ी रास्तों का फायदा उठाकर भाग निकला

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000