औषधीय पौधों से 27 हजार करोड़ कमाएगा हिमाचल, CM सुक्खू ने बनाया मेगा प्लान, 11 प्रजातियों के पौधों पर फोकस – भारत केसरी टीवी

औषधीय पौधों से 27 हजार करोड़ कमाएगा हिमाचल, CM सुक्खू ने बनाया मेगा प्लान, 11 प्रजातियों के पौधों पर फोकस

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस ने की रिसर्च एमओयू साइन

हरड़, बेहड़ा और आंवला को संरक्षित कर होगी मार्केटिंग

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में पाए जाने वाले 11 विभिन्न प्रजातियों के औषधिय पौधों से 27 हजार करोड़ रुपए का कारोबार होगा। देश के प्रसिद्ध रिसर्च संस्थान इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस ने राज्य के औषधिय पौधों को लेकर अधिकारिक आंकड़ों, सेटेलाइट डाटा सहित 500 से अधिक प्रशिक्षित वन रक्षकों की ओर से जियो टैगिंग औषधिय पौधों की फोटोग्राफी के आधार पर गहन अध्ययन किया गया है, जिसमें 11 स्पीशीज से 27 हजार करोड़ के कारोबार की संभावनाएं पाई गई हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ओर कदम आगे बढ़ाया है। इसके तहत इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस आईएसबी के साथ राज्य सरकार की ओर से उक्त प्लान को धरातल में उतारने के लिए एमओयू भी साइन कर लिया है, जिसमें वन विभाग व आयुष विभाग की जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं। योजना के तहत औषधिय गुणों वाले हरड़, बेहड़ा और आंवला समेत आठ अन्य प्रजातियों के पौधों को संरक्षित कर इनकी सूचारू रूप से मार्केटिंग की जाएगी।

वन और आयुष विभाग ने कसी कमर

प्रदेश में औषधीय पौधों से 27 हजार करोड़ रुपए कारोबार की संभावनाओं को केंद्र में रखते हुए कार्ययोजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री सुक्खू के दिशा-निर्देशों के तहत तैयार की जा रही इस पहल में प्रदेश के वन विभाग और आयुष विभाग की भूमिका अहम रहेगी। इसके साथ ही हिमाचल में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं को भी इससे जोड़ा जा रहा है। इनमें 800 करोड़ रुपए की जायका परियोजना, 310 करोड़ रुपए की केएफडब्ल्यू परियोजना और 700 करोड़ रुपए की आईडीपी परियोजना प्रमुख हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000