पीएनबी आरसेटी ने महिलाओं को दिया उद्यमिता का प्रशिक्षण – भारत केसरी टीवी

पीएनबी आरसेटी ने महिलाओं को दिया उद्यमिता का प्रशिक्षण

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी), कुल्लू द्वारा 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 29 महिला प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम समन्वयक लक्ष्मी ने बताया कि 35 दिनों तक चले प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को ब्यूटी पार्लर व्यवसाय के माध्यम से सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों को उद्यमिता की विभिन्न बारीकियों से अवगत करवाते हुए स्वप्रेरणा, व्यवसाय के अवसरों की पहचान एवं उनका उचित उपयोग, निरंतरता, आवश्यक सूचनाओं की खोज, गुणवत्ता प्रबंधन, समस्या समाधान, आत्मविश्वास तथा ग्राहकों को अपने उत्पाद एवं सेवाओं के प्रति आश्वस्त करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में पीएनबी आरसेटी कुल्लू के निदेशक चंद्र नारायण सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक सुझाव देते हुए बाजार प्रबंधन और गुणवत्ता प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार अपनाकर अपनी आजीविका स्वयं अर्जित करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। इससे वे आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

 

समापन समारोह के दौरान सभी 29 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को व्यावसायिक कौशल के साथ-साथ स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000