घर में 2 दिन तक रखा डिजिटल अरैस्ट, बुजुर्ग दंपति से ₹72.10 लाख की साइबर ठगी – भारत केसरी टीवी

घर में 2 दिन तक रखा डिजिटल अरैस्ट, बुजुर्ग दंपति से ₹72.10 लाख की साइबर ठगी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां साइबर ठगों ने उच्च पदों से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग दंपति को डिजिटल अरैस्ट का खौफ दिखाकर उनसे 72.10 लाख रुपए ठग लिए। शातिरों ने खुद को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) का अधिकारी बताकर और गंभीर आपराधिक मामले में फंसाने का डर दिखाकर इस वारदात को अंजाम दिया।

आतंकी गतिविधियों का दिखाया डर

जानकारी के अनुसार 5 सितम्बर को बुजुर्ग दंपती को एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपनी पहचान एनआईए (एनआईए) चीफ प्रकाश अग्रवाल के रूप में दी। शातिर ने दंपति को धमकाते हुए कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल बैंक से जुड़ी कथित आतंकी गतिविधियों में हुआ है और वे एटीएस फोर्स के रडार पर हैं। ठगों ने भरोसा दिलाया कि यदि वे उनके निर्देशों का पालन करेंगे, तो उन्हें इस मामले से बाहर निकाल लिया जाएगा। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि इस बात की जानकारी किसी रिश्तेदार, दोस्त या परिचित को नहीं होनी चाहिए। दहशत में आए दंपति को ठगों ने उनके ही घर में करीब दो दिन तक डिजिटल अरैस्ट रखा।

बैंक मैनेजर की चेतावनी को किया अनसुना

लगातार दबाव और डर में रखे गए दंपति ने शातिरों के साथ अपने बैंक खाते की जानकारी, आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे अहम दस्तावेज सांझा कर दिए। इसके बाद ठगों ने सुरक्षा राशि के रूप में 72 लाख 10 हजार रुपए जमा करने का निर्देश दिया।

Oplus_131072

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000