विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया खिरडीधार छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि हुए उपस्थित  – भारत केसरी टीवी

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया खिरडीधार छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि हुए उपस्थित 

[MADAN SHARMA]

Advertisement

मेले व त्यौहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर के प्रमुख अंग: कुलदीप सिंह पठानिया

Advertisement

 

चम्बा (बनीखेत),

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज खिरडीधार में आयोजित छिंज मेले में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रमुख हिस्सा हैं। इन्हें संजोए रखना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को मजबूती मिलती है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में युवाओं का नशे की ओर बढ़ता रुझान चिंता का विषय है। युवाओं को नशे से दूर रखने में खेल एवं शारीरिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बुद्धिजीवी वर्ग एवं समाज के सभी वर्गों से युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने खिरडीधार में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को 5 लाख की अतिरिक्त धन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने आयोजन समिति को 51 हजार की धन राशि देने की भी घोषणा की।

 

इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल, राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, एसडीएम अनिल भारद्वाज, डीएसपी मयंक शर्मा, तहसीलदार रमेश चौहान, डीएफओ डॉ. कुलदीप जमवाल, बीडीओ अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर सहित जिला परिषद सदस्य प्रदीप शर्मा, अंकुश जर्याल, छिंज मेला समिति अध्यक्ष दर्शन ठाकुर, प्रधान बगढार रीता देवी, उपप्रधान वीर सिंह गुलेरिया, समिति सदस्य राकेश ठाकुर, ओमकार सिंह तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थि

त रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000