पीडब्ल्यूडी में 19 हजार से ज्यादा पद खाली, विभाग में 34968 पद स्वीकृत, मौजूदा 15 हजार कर्मचारियों पर काम का बोझ – भारत केसरी टीवी

पीडब्ल्यूडी में 19 हजार से ज्यादा पद खाली, विभाग में 34968 पद स्वीकृत, मौजूदा 15 हजार कर्मचारियों पर काम का बोझ

[MADAN SHARMA]

Advertisement

प्रदेश में फील्ड स्टाफ के 19 हजार से अधिक पद लोक निर्माण विभाग में रिक्त पड़े हुए है। इनमें अकेले 499 पद लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता के शामिल है। इसके अलावा विभिन्न मशीनरी के आपरेटर व चालक के 433 पदों भी विभाग में खाली हैं। हालांकि विभाग के भीतर कुछ पद ऐसे भी हैं, जिनकी मौजूदा समय में अधिक की आवश्यकता नहीं है। फिर भी विभाग में रिक्त पड़े पदों के बावजूद लोक निर्माण विभाग विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों को लेकर बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। आंकड़ों के तहत लोक निर्माण विभाग में वर्तमान में 34968 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 15896 पदों पर ही कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि 19072 पद खाली पड़े हैं। यानी विभाग के आधे से अधिक पद अभी भी रिक्त हैं।

Advertisement

विभाग के आंकड़ों के तहत राज्य में बेलदारों के 12429 पद बेलदारों के खाली हैं। इस श्रेणी में 23566 पद स्वीकृत हैं, लेकिन केवल 11,137 कर्मचारी ही कार्यरत हैं। इसके अलावा 1513 स्वीकृत पदों में से केवल 176 मिस्त्री (मेसन) कार्यरत हैं और 1,337 पद रिक्त हैं। वर्क इंस्पेक्टर के 1,597 स्वीकृत पदों में 720 कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि 877 पद खाली हैं। विभागीय आंकड़ों के तहत जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 1,027 स्वीकृत पदों में 397 पद खाली हैं। जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के 65, इलेक्ट्रिकल 29 और जूनियर इंजीनियर (हॉर्टिकल्चर) के आठ पद रिक्त हैं। इसके अलावा विभाग में सर्वेयर के 181 पद भी खाली हैं। लोक निर्माण विभाग में चालकों और मशीन आपरेटरों की स्थिति चिंताजनक है।

विकास योजनाओं के लिए तय सीमा पर काम

अहम है कि नई तकनीकों और प्रदेश में कनेक्टिविटी में लगातार सुधार होने के चलते विभाग में कई पद आवश्यकता से अधिक भी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000