नेता प्रतिपक्ष जयराम बोले, पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की राह पर सरपट दौड़ रहा भारत – भारत केसरी टीवी

नेता प्रतिपक्ष जयराम बोले, पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की राह पर सरपट दौड़ रहा भारत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

बरमाणा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कार्यशाला में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम

Advertisement

मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बिलासपुर के बरमाणा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए। कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और विकास के क्षेत्र में जो अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं, उन पर विस्तार से चर्चा की गई। जयराम ठाकुर ने देश की पिछले 12 वर्षों की विकास यात्रा की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि इन वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं और भारत ‘फ्रैजाइल फाइव’ से निकलकर दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढऩे वाली अर्थव्यवस्था बना है। रक्षा उत्पादन में करीब चार गुना, खादी एवं ग्रामोद्योग में करीब पांच गुना, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में करीब सात गुना, आधुनिक रेलवे कोचों के उत्पादन में 21 गुना और मोबाइल फोन उत्पादन में 35 गुना वृद्धि हुई है।

इंटरनेट यूजर्स की संख्या करीब चार गुना, पेटेंट मिलने की संख्या चार गुना और डिजिटल लेन-देन में 100 गुना वृद्धि हुई है। इसी अवधि में हर घर नल से जल पहुंचाने की गति पहले की तुलना में 15 गुना, गैस कनेक्शन देने की गति छह गुनाए गरीबों के लिए शौचालय निर्माण की गति चार गुना और गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की गति तीन गुना हुई है। सरकार ने हजारों अनुपालनों को समाप्त किया और सैकड़ों पुराने कानूनों को खत्म कर शासन को सरल बनाया है। आधुनिक बुनियादी ढांचे के विस्तार के साथ मेट्रो नेटवर्क और सार्वजनिक परिवहन को भी व्यापक बनाया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000